फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Rajya Sabha disrupts: Congress protests government statements on Kumari Selja's remark

सैलजा ने की थी मंदिर में व्यवहार की तारीफ, बोले जेटली

Wed, 02 Dec 2015 04:07 PM IST
Updated Wed, 02 Dec 2015 04:07 PM IST
विज्ञापन
Rajya Sabha disrupts: Congress protests government statements on Kumari Selja's remark

यूपीए सरकार में मंत्री रही कुमारी सैलजा की जाति पूछे जाने के मुद्दे पर बुधवार को राज्यसभा में खूब हंगामा हुआ। कुमारी सैलजा ने आरोप लगाया था कि जब गुजरात में द्वारिका के एक मंदिर गई थीं तो उनसे उनकी जाति पूछी गई थी। राज्यसभा में सदन के नेता अरुण जेटली ने इस पर जवाब देते हुए कहा कि कुमारी सैलजा ने जो आरोप लगाया है वो ठीक नहीं है क्योंकि फरवरी 2013 में जब वो द्वारिका मंदिर दर्शन के लिए गईं थी तो उन्होंने मंदिर में व्यवहार की तारीफ की थी। अरुण जेटली ने कहा कि कुमारी सैलजा ने मंदिर में अपने अनुभव के बारे में काफी सकारात्मक बातें लिखी थी और किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं की थी। सैलजा की लिखीं बातों को अरुण जेटली ने सदन में पढ़कर भी सुनाया।

विज्ञापन


इस पर कुमारी सैलजा ने कहा कि उन्होंने ये बातें मुख्य द्वारका मंदिर के बारे में नहीं बल्कि 'बेट द्वारका' के बारे में कहीं थीं। कुमारी सैलजा ने कहा कि कृप्या सदन को गुमराह करने की कोशिश मत करिए। 'मैं स्पष्ट कर देना चाहती हूं कि मैंने ये बातें 'बेट द्वारका' मंदिर के बारे में कहीं थीं।' उन्होंने कहा कि सदन के नेता इस तरह की बातें कर सदन को गुमराह करने की कोशिश ना करें। इस पर ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि कांग्रेस खुद गढ़ी हुई समस्या और बनावटी भेदभाव बना रही है। पीयूष गोयल के इस बयान से कांग्रेस सांसद एक बार फिर उत्तेजित हो गए और कुमारी सैलजा के नेतृत्व में बेल में चले गए और नारेबाजी करने लगे। डिप्टी चेयरमैन पीजे कुरियन ने जैसे-तैसे सांसदों को मनाया।

विज्ञापन

सैलजा ने लगाया था जाति पूछने का आरोप

Rajya Sabha disrupts: Congress protests government statements on Kumari Selja's remark

कांग्रेस नेता कुमारी सैलजा ने दावा किया था कि गुजरात के द्वारका स्थित एक मंदिर के पुजारी ने उनकी जाति पूछी थी। सैलजा के मुताबिक वह केंद्रीय मंत्री रहने के दौरान दर्शन के लिए द्वारका गई थीं, तभी उनसे जाति के बारे में सवाल किया गया। उन्होंने अपने साथ घटी घटना के आधार पर गुजरात के विकास माडल पर भी सवाल उठाए।

पूर्व मंत्री के इस बयान पर संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा था कि वह कई बार द्वारका गए हैं लेकिन उनसे कभी जाति नहीं पूछी गई। भाजपा के अन्य सदस्यों ने भी इसकी पुष्टि की। वहीं वित्त मंत्री अरुण जेटली ने हस्तक्षेप करते हुए पूर्व मंत्री से पूछा था कि क्या उन्होंने गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री के समक्ष यह मुद्दा उठाया था। सैलजा ने इस सवाल का उत्तर देने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed