फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Rajya Sabha Chairman Hamid serious comment

राज्यसभा: हंगामे पर सभापति ने की गंभीर टिप्पणी

Thu, 24 Dec 2015 12:55 AM IST
Updated Thu, 24 Dec 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
Rajya Sabha Chairman Hamid serious comment

राज्यसभा के सभापति हामिद अंसारी ने सदन का कामकाज बधित होने को लेकर सख्त नाराजगी जताई है। शीतकालीन सत्र को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने से पहले अपने पारंपरिक संबोधन में हामिद अंसारी ने सदस्यों को आत्मचिंतन करने की नसीहत दी। उन्होंने सदस्यों को राज्यसभा की गरिमा को गिराने वाले व्यवहार से परहेज करने को कहा।

विज्ञापन


उन्होंने सांसदों को कहा कि संसदीय प्रणाली में सरकार से जवाब पूछने के नियमों का सांसदों को पूरा इस्तेमाल करना चाहिए और अपने कृत्यों से दूसरे सांसदों को इससे वंचित नहीं रखना चाहिए।
विज्ञापन


विपक्ष के हंगामे के कारण राज्यसभा में 47 घंटे का कामकाज बधित हुआ। हामिद अंसारी ने इस मुद्दे पर पिछले हफ्ते सभी दलों की बैठक भी बुलाई थी। उस बैठक में

सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच सदन सुचारू रूप से चलाने को लेकर सहमति भी बनी थी। इसके बाजवूद सदन में हंगामा जारी रहा। कई बिल बिना चर्चा के ही पास कराने पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राज्यसभा में विपक्ष के लगातार हंगामे को लेकर पिछले हफ्ते अंसारी से मुलाकात कर नाखुशी जताई थी। उसके बाद ही अंसारी ने सर्वदलीय बैठक बुलाई।

सांसदों को आत्मचिंतन करने की दी नसीहत

Rajya Sabha Chairman Hamid serious comment

सभापति की टिप्पणियों पर राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि वह बड़े हैं। उनको कहने का अधिकार है। हम उस पर कुछ नहीं कहेंगे।

मगर सरकार के अड़ियल रवैये के सामने विपक्ष चुप नहीं रह सकता। अपने पारंपरिक संबोधन में अंसारी ने कहा कि सदन के कामकाज में बाधा भले ही हाल में शुरू नहीं हुई है, लेकिन इसे सदन के विभिन्न वर्ग द्वारा अलग अलग समय पर उस क्षण की रणनीति के अनुरुप विस्तृत तर्कों से जायज ठहराया जाता है, मगर इसके परिणाम स्वरूप समय की बर्बादी और सूचीबद्घ कामकाज की अनदेखी होती है।

उन्होंने सदस्यों को याद दिलाया कि सदस्यों ने एक दिसंबर को संविधान के सिद्घांतों और आदर्शों के प्रति प्रतिबद्घता को दोहराया था। अंसारी ने कहा कि हंगामे की वजह से सदस्यों का प्रश्न और शून्य काल के दौरान कार्यकारी से सवाल पूछने के मौके से वंचित करता है। साथ ही जनता से जुड़े मुद्दों पर भी बहस नहीं पाती।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed