फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   parliament sought fast track court on rape

दिल्ली गैंगरेप पर संसद में हंगामा

Tue, 18 Dec 2012 01:27 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 18 Dec 2012 01:27 PM IST
विज्ञापन
parliament sought fast track court on rape

नई दिल्ली में बढ़ते गैंगरेप के मामलों की गूंज लोकसभा में भी सुनाई दी। विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने बलात्कारियों को फांसी की सजा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों से राजधानी में दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ी है, इसके बावजूद सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं ठाया। सरकार यह जवाब दे कि वह इस पर क्या कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन


फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की मांग
वहीं कांग्रेस की गिरिजा व्यास ने कहा कि इस मसले पर फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाया जाना चाहिए। गैंगरेप की वजह से कई अहम सवाल सामने आए हैं। इधर महिला सांसदों के हंगामे की वजह से राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी। महिला सांसदों की मांग पर इस मुद्दे पर सरकार ने साफ किया है कि वह सदन में जवाब देने को तैयार है।
विज्ञापन


'गैंगरेप की वारदारत से तरह हिल गई हूं'
सपा सांसद जया बच्चन ने कहा कि गैंगरेप की वारदारत से मैं पूरी तरह हिल गई हूं। हर रोज हर शहर में इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं और प्रशासन इसे रोकने में नाकाम है। वहीं स्मृति ईरानी ने बलात्कार के बढ़ते मामलों को लेकर चिंता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


संसद में धरना देगी भाजपा
इधर भाजपा का कहना है कि वह बुधवार को संसद में धरना देगी। दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने बलात्कार से जुड़े सभी मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की मांग की है। वहीं दिल्ली के वसंत विहार में छात्रों ने प्रदर्शन किया। वकील राम जेठमलानी ने पुलिस कमिश्नर को हटाने की मांग की है।

उल्लेखनीय है कि दक्षिणी दिल्ली में करीब पांच दरिंदों ने चलती बस में पैरा मेडिकल छात्रा के साथ गैंगरेप किया। युवती और उसके मित्र युवक को लोहे की रॉडों से बेरहमी से पीटा भी गया।


रविवार रात दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती बस में दो घंटे तक यह दरिंदगी होती रही। नशे में धुत ये लोग बाद में युवती और युवक को चलती बस से ही सड़क पर फेंक कर फरार हो गए। युवती इस समय सफदरजंग अस्पताल में मौत से जूझ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed