मोदी संग संबंधों पर राजनाथ का बड़ा बयान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मतभेद की खबरों को खारिज करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि मोदी के साथ उनके संबंध बेहद पवित्र और गहरे हैं।
साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि चाहे मुझे निजी तौर पर कोई भी नुकसान हो जाए, लेकिन मैं ये संबंध खराब नहीं होने दूंगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में मोदी की सर्वोच्चता थोपी हुई नहीं है बल्कि स्वाभाविक है।
एक मैगजीन के हवाले से राजनाथ ने कहा, "मैं आपको बताना चाहता हूं कि पिछले डेढ़ साल में हमारे संबंध काफी गहरे हुए हैं। जो लोग हमारे संबंधों को लेकर अटकलें लगा रहे हैं, वे इसकी गहराई को नहीं जानते हैं। ये संबंध इतने पवित्र, गहरे हैं कि कोई इसे बिगाड़ नहीं सकता। मैंने अपने जीवन में विश्वसनीयता ही कमाई है। मुझे पशुवत जीवन जीना स्वीकार नहीं है।"
मनमुटाव की खबरों को किया खारिज
पूर्व भाजपा अध्यक्ष ने तमाम अटकलों पर विराम लगाने की कोशिश करते हुए कहा, "अगर मैं किसी के साथ गहरे रिश्ते बनाता हूं, तो मैं उसका नुकसान करने की सोच ही नहीं सकता। सिर्फ इस वजह से मेरे किसी के साथ मतभेद हो गए हैं, तो मैं उसका नुकसान करने का पाप नहीं कर सकता। यह मेरी राजनीति नहीं है।"
हालांकि उन्होंने स्वीकार किया बीते समय में ‘कुछ भ्रमों’ के चलते कुछ लोगों को उनसे शिकायतें हैं। राजनाथ ने कहा, "मैं उनसे बात करके मतभेद सुलझाने को तैयार हूं। उत्तर प्रदेश में कुछ लोगों के दोस्त से दुश्मन बन जाने के बाद भी मेरे व्यवहार में कोई अंतर नहीं आया। मैंने किसी के खिलाफ कोई गलत शब्द का प्रयोग नहीं किया।"