Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rajnath spoke in rajyasabha but no one listen to him

संसद में हंगामा, लगे 'मोदी हाय-हाय' के नारे

Thu, 30 Jul 2015 09:20 PM IST
Updated Thu, 30 Jul 2015 09:20 PM IST
विज्ञापन
rajnath spoke in rajyasabha but no one listen to him

गुरुवार को राज्य सभा में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने जैसे ही गुरदासपुर में हुए आतंकी हमले पर बोलना शुरू किया, वैसे ही राज्यसभा में हंगामा शुरू हो गया। विपक्षी सांसदों ने मोदी हाय-हाय के नारे लगाने शुरू कर दिए।

विज्ञापन


हंगामा इतना बढ़ गया कि राज्य सभा शु्क्रवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। जितनी देर राजनाथ सिंह बोलते रहे, कोई सुनने को तैयार नहीं हुआ और हाय-हाय के नारे लगाते रहे।
विज्ञापन


राजनाथ सिंह ने संसद में यह भी कहा कि जीपीएस से मिली जानकारी से यह साफ होता है कि गुरदासपुर में हमला करने वाले आतंकी पाकिस्तान से रावी नदी से होते हुए भारत में घुसे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

8 लोगों की हुई थी मौत

rajnath spoke in rajyasabha but no one listen to him

सोमवार यानी 27 जुलाई को पंजाब के गुरदासपुर में तड़के हुए आतंकी हमले में एक एसपी (डिटेक्टिव) बलजीत सिंह समेत 8 लोगों की जान गई थी। हालांकि, पंजाब पुलिस ने करीब 12 घंटे की मुठभेड़ के बाद तीनों आतंकियों को मार गिराया था।

इन आतंकियों ने पहले एक बस पर हमला किया था और फिर दीनानगर पुलिस थाने में जा घुसे थे। पंजाब पुलिस ने भी यह दावा किया था कि गुरदासपुर के दीनानगर थाने पर हुए हमले में शामिल तीनों आतंकी पाकिस्तान से आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed