फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rajnath singh will go to muzaffarnagar

राजनाथ के मुजफ्फरनगर दौरे पर लगी रोक

Sat, 21 Sep 2013 08:25 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 21 Sep 2013 08:25 AM IST
विज्ञापन
rajnath singh will go to muzaffarnagar

भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह के शनिवार को प्रस्तावित मुजफ्फरनगर दौरे पर प्रशासन ने रोक लगा दी है।

विज्ञापन


एसएसपी प्रवीण कुमार ने बताया कि उनसे आज (शनिवार को) न आने का अनुरोध किया गया है। ऐसे में यदि वे आते हैं तो उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

तय कार्यक्रम के अनुसार राजनाथ को 12.30 बजे यहां पहुंचना है। वे यहां दिवंगत पत्रकार राजेश वर्मा के घर जाएंगे।

साथ ही उन्हें गौरव और सचिन के परिजनों, भोकरहेड़ी में पीड़ित परिवारों और काकड़ा में सर्वसमाज के लोगों से मिलेंगे।

मुजफ्फरनगर दौरे के दौरान भाजपा अध्यक्ष की दंगा पीड़ितों से मिलने की योजना है। इन दंगों के एक माह से ज्यादा बीत जाने के बाद भाजपा के किसी बड़े नेता का यह पहला दौरा है।


इससे पहले उमा भारती ने भी मुजफ्फरनगर का दौरा करने की कोशिश की थी, लेकिन उत्तर प्रदेश प्रशासन ने उन्हें मंजूरी नहीं दी।

मुजफ्फरनगर दंगों को लेकर सबसे ज्यादा भाजपा के ही विधायक व नेता उत्तर प्रदेश सरकार के निशाने पर हैं। ऐसे में राजनाथ का यह दौरा प्रदेश में सियासी हलचल तेज कर सकता है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी दंगा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed