{"_id":"351b22aacf581901ce32ea2bb904e4ea","slug":"rajnath-singh-virtually-anoints-narendra-modi-as-pm-candidate","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनाथ का इशारा, मोदी होंगे पीएम पद के उम्मीदवार","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
राजनाथ का इशारा, मोदी होंगे पीएम पद के उम्मीदवार
नई दिल्ली/न्यूयॉर्क/एजेंसी
Updated Sun, 21 Jul 2013 09:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमाम ऐतराजों को दरकिनार करते हुए भाजपा अपना प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को ही बनाएगी। रविवार को पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने यह बात लगभग पूरी तरह से साफ कर दी।
विज्ञापन
राजनाथ ने खुद के पीएम पद की उम्मीदवारी दौड़ में शामिल होने से भी इंकार किया। उन्होंने कहा कि वह पार्टी का कामकाज देखेंगे।
अमेरिका दौरे पर गए भाजपा अध्यक्ष ने साफ इशारा करते हुए कहा कि यदि 2014 के आम चुनाव के बाद पार्टी सत्ता में आती है तो मोदी पीएम पद के उम्मीदवार होंगे।
उन्होंने यह भी दावा किया कि चुनाव के नजदीक आते ही और चुनाव बाद भी हमारे साथ कई दल जुड़ेंगे और राजग का कुनबा बढ़ेगा।
राजनाथ ने साफ किया कि भाजपा अगला चुनाव राम मंदिर के मुद्दे पर नहीं, बल्कि विकास के मुद्दों पर ही लड़ेगी।
चुनावी जंग के लिए मोदी को मिले नए सिपहसालार
न्यूयॉर्क और वाशिंगटन की पांच दिवसीय यात्रा पर पहुंचे राजनाथ ने प्रेस कांफ्रेंस में कई मुद्दों पर बेबाक राय रखी।
उन्होंने कहा कि यह जरूरी नहीं कि पार्टी अध्यक्ष ही प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार भी हो। मेरी सबसे बड़ी जिम्मेदारी 2014 के लोकसभा चुनाव में पार्टी को जीत दिलाने की है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'चुनाव से सात माह पहले मोदी को पार्टी की चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। जैसे अन्य पार्टियां किसी नेता को नियुक्त करती हैं, वैसे ही हमने भी किया। मोदी की छवि और पार्टी के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।'
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी राम जन्मभूमि मसले की बजाय विकास के मुद्दों पर बहस को आगे बढ़ाएगी। साथ ही कहा कि राम मंदिर कभी भी अहम चुनावी मुद्दा नहीं रहा है। यह राष्ट्रीय मुद्दा है न कि चुनावी मुद्दा।
एनडीए के विस्तार पर राजनाथ सिंह ने कहा कि अभी शिवसेना और शिरोमणि अकाली दल हमारे साथ हैं। चुनाव के नजदीक आने और चुनाव बाद कई अन्य दल भी हमारे साथ जुड़ेंगे।
निसंदेह मोदी इस वक्त देश के सबसे लोकप्रिय और कद्दावर नेता हैं। वह न केवल गुजरात में, बल्कि तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार में भी लोकप्रिय हैं। राष्ट्रीय दमखम वाले वही इकलौते नेता हैं। उनकी लोकप्रियता चुनावों में पार्टी की सहायता करेगी।--राजनाथ सिंह
'हिंदुत्व को केंद्र में रखकर हो मजबूत भारत का निर्माण'
इधर, 2014 का आम चुनाव नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लड़ने के समर्थन में उतरे संघ प्रमुख मोहन भागवत का कहना है कि संघ का लक्ष्य हिंदुत्व को केंद्र में रखकर मजबूत भारत के निर्माण का है।
उन्होंने कहा कि बदलाव हमेशा समाज से आता है न कि राजनीति से। ऐसे में मात्र सत्ता में बैठे लोगों को बदलने से बहुत ज्यादा मदद नहीं मिलेगी। इसके लिए हिंदुत्व की विचारधारा पर आधारित समाज में बदलाव लाने होंगे।
उन्होंने कहा कि संघ समाज में उचित बदलाव लेकर आएगा ताकि एक सही नेता के हाथों मजबूत देश का निर्माण हो सके। उन्होंने इस धारणा को भी गलत बताया कि संघ भाजपा का वैचारिक मूलस्रोत है।