फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rajnath singh support vk singh

वीके सिंह के समर्थन में उतरे राजनाथ

Mon, 23 Sep 2013 12:02 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
एजेंसी/नई दिल्ली Updated Mon, 23 Sep 2013 12:02 AM IST
विज्ञापन
rajnath singh support vk singh

भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने रविवार को खुल कर पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह का पक्ष लिया और कहा कि यूपीए सरकार उन लोगों के खिलाफ जानबूझ कर परेशानी पैदा कर रही है, जो उनकी पार्टी में शामिल होना चाहते हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सेना में इंटेलिजेंस यूनिट बना कर किसी राज्य सरकार को गिराने की खबरों के बारे में जनरल सिंह का पक्ष बिल्कुल सही है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि अगर जनरल सिंह ने गुप्त इंटेलिजेंस यूनिट गठित की थी तो उनके खिलाफ उस समय जांच क्यों नहीं हुई जब वह सेवा में थे।

रिटायर होने के एक साल बाद क्यों जांच की बात हो रही है और वह भी उस समय जब दुनिया ने उन्हें मोदी के साथ एक मंच पर देखा। साफ है कि यूपीए सरकार उन लोगों को जानबूझ कर परेशान कर रही है जो बीजेपी में शामिल होना चाहते हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि जनरल वीके सिंह ने कुछ दिनों पहले यह आरोप लगाया था कि मंच पर मोदी का साथ देने के लिए उन्हें तंग किया जा रहा है। इस पर राजनाथ ने कहा यह आरोप सही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि उन्होंने इस सवाल का जवाब नहीं दिया कि पूर्व सेना प्रमुख बीजेपी में शामिल होंगे कि नहीं।

राजनाथ सिंह मुजफ्फरनगर दंगों के सिलसिले में राष्ट्रपति से मिलने आए थे। मीडिया के सवालों के जवाब में उन्होंने कह कि उत्तर प्रदेश में सिलसिलेवार दंगों से डर का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed