दाऊद पर किरकिरी के बाद राजनाथ ने दी सफाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दाऊद इब्राहिम के मामले में गलतबयानी कर किरकिरी करा चुकी राजग सरकार ने संसद में एक बार फिर उसी मामले में सफाई दी है। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में कहा है कि दाऊद इब्राहिम को जरूर गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत सरकार पाकिस्तान पर लगातार दबाव बना रही है, दाऊद को पकड़ा जाएगा।
राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत सरकार पाकिस्तान को दाऊद से जुड़े सभी दस्तावेज दे चुकी है, लेकिन वे उसे लोकेट करने की प्रक्रिया शुरु करने में भी असफल रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों लोकसभा में गृहराज्यमंत्री हरिभाई परथीभाई चौधरी ने कहा था कि सरकार को नहीं पता कि दाऊद कहां छुपा है। हरिभाई के बयान के बाद हंगामा मच गया था।
दाऊद को लेकर पाकिस्तान को दिए कई डोसियर्स
यूपीए समेत तमाम पिछली सरकारें का दावा रहा है कि दाऊद आईएसआई के संरक्षण के पाकिस्तान में रह रहा है।
हरिभाई के बयान के तुरंत बाद ही गृहमंत्रालय के एक अन्य राज्यमंत्री किरण रिजिजू ने सफाई दी कि दाऊद के मामले में राजग सरकार लगातार पाकिस्तान पर दबाव बना रही है और सरकार का रुख अब भी यही है कि वह पाकिस्तान में रह रहा है।
26 नवंबर, 2008 के मुंबई हमले के बाद यूपीए सरकार ने पाकिस्तान को हफीज सईद और दाऊद इब्राहिम समेत कई आतंकियों से की सूची सौंपी थी।
भारत लगातार उन आतंकियों के प्रत्यर्पण की मांग करता रहा है। इस संबंध में कई बार 'डोसियर्स' भी सौंपे जा चुके हैं। दाऊद 1993 के मुंबई बम धमाकों का मुख्य आरोपी है।
पाकिस्तान ने किया इनकार
गृहमंत्री के दावे के चंद घंटे बाद ही पाकिस्तान ने दाऊद के अपने यहां छिपे होने से साफ इनकार कर दिया। भारत में पाकिस्तानी उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने कहा कि दाऊद पाकिस्तान में नहीं है। बासित ने कहा कि वह इस मुद्दे पर कुछ और नहीं कहना चाहेंगे।