फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rajnath singh speech in merrut rally

'पहले बीवी का मुंह तो देख लेते थे'

Sun, 02 Feb 2014 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 02 Feb 2014 10:51 PM IST
विज्ञापन
rajnath singh speech in merrut rally

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह मेरठ में हुई पश्चिम क्षेत्र की विजय शंखनाद रैली में पूरे फॉर्म में नजर आए। उन्होंने गन्ना, बिजली, कानून-व्यवस्था के साथ ही मुजफ्फरनगर दंगों पर चर्चा की। निशाने पर सपा और कांग्रेस रही, लेकिन रालोद और बसपा का जिक्र तक नहीं किया।

विज्ञापन


राजनाथ सिंह ने मोदी को बताया कि मेरठ का इतिहास रामायण और महाभारत काल से जुड़ा है। लेकिन सबसे बड़ा गौरव ये है कि अंग्रेजों के खिलाफ आजादी की जंग का बिगुल इसी क्रांति धरा से बजा था। उन्होंने कहा कि हमने सेनापति (प्रधानमंत्री) घोषित कर दिया है। लेकिन कांग्रेस साहस नहीं जुटा पा रही है।
विज्ञापन


मनमोहन सिंह ने आगे प्रधानमंत्री बनने से इंकार कर दिया है। केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। महंगाई, भ्रष्टाचार आंतरिक सुरक्षा तमाम मुद्दों पर सरकार फेल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'किसान बीवी का मुंह तो देख लेता था'

rajnath singh speech in merrut rally

राजनाथ सिंह ने अपने भाषण में भीड़ को यह कहकर गुदगुदाया कि जब यूपी में उनकी सरकार थी तो उन्होंने शाम के समय बिजली देने का आदेश दिया था।

उन्होंने कहा कि इसका मकसद यह था कि किसान शाम को थका-मांदा घर आता है। कम से कम शाम को बिजली की लाइट में बीवी का मुंह तो देख लेता था।

अब प्रदेश के ऐसे हालात हैं कि हफ्तों में कभी कभार बिजली दिखाई देती है। चुनाव से पहले सपा ने 24 घंटे बिजली देने का वादा किया था, लेकिन क्या 24 घंटे बिजली मिल पाई? भीड़ में जवाब में न में मिला।

'1984 का दंगा कांग्रेस ने कराया था'

rajnath singh speech in merrut rally

दंगों का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस गुजरात में हुए दंगे के लिए मोदी से माफी मंगवाना चाहती है। मोदी तो तभी उस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए निंदा कर चुके हैं।

कांग्रेस और यूपी की सपा सरकार ने अपनी तरफ नहीं देखा कि उनके राज में सैकड़ों दंगे हुए हैं। गुजरात का अल्पसंख्यक तो अब देश के बाकी अल्पसंख्यकों से खुशहाल है। लेकिन सपा बताये कि उसके यहां क्या हो रहा है।

राजनाथ ने आरोप लगाया कि 1984 का दंगा कांग्रेस ने कराया था। इंदिरा गांधी की हत्या के बाद राजीव गांधी ने बयान दिया था कि जब धरती डोलती है तो ऐसा होता है। इसलिए माफी तो कांग्रेस को मांगनी चाहिये।

'सपा को यूपी की चिंता नहीं है'

rajnath singh speech in merrut rally

कांग्रेस के बाद सपा को निशाने पर रखते हुए राजनाथ ने कहा कि यूपी में सरकार बने दो साल होने को हैं। इन दो सालों में कानून व्यवस्था बदतर हो चुकी है और गुंडे बदमाशों के हौसले बुलंद हुए हैं। हिंदू और मुसलमान के बीच दूरियां पैदा हुई हैं। इन्हें चिंता यूपी की नहीं, बल्कि सरकार बनाने की है।

मुजफ्फरनगर दंगों का जिक्र करते हुए कहा कि इसके लिए जनता और पुलिस नहीं, बल्कि सरकार जिम्मेदार है, जिसे दंडित किया जाना चाहिये। दंगा पीड़ितों को राहत भी धर्म के आधार पर दी जा रही है।

युवाओं से मुखातिब होते हुए राजनाथ ने पूछा कि चुनाव में सपा ने वादे तो बहुत किये, लेकिन बताओ कि क्या सबको लैपटॉप और टैबलेट मिल गये हैं।

'चीन कर रहा घुसपैठ लेकिन सरकार चुप'

rajnath singh speech in merrut rally

राजनाथ ने देश की सीमाओं पर मंडरा रहे खतरे पर चिंता जताते हुए कहा कि चीन लगातार घुसपैठ कर अनाधिकृत कब्जा कर रहा है, पर केंद्र सरकार चुप है।

पाकिस्तान हमारे सैनिकों को धोखे से मारकर उनके सिर कलम कर रहा है, पर सरकार चुप है। हमारे सैनिक कमजोर नहीं हैं, एक बार प्रधानमंत्री उन्हें मौका तो दें।

राजनाथ ने कहा कि इस बार प्रत्याशी नहीं, बल्कि भाजपा और मोदी को देख कर वोट देना।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed