फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Rajnath singh said bjp ready to apologize to Muslims

मुस्लिमों से माफी मांगने को तैयार BJP: राजनाथ

Sat, 01 Mar 2014 07:47 AM IST
Updated Sat, 01 Mar 2014 07:47 AM IST
विज्ञापन
Rajnath singh said bjp ready to apologize to Muslims

लोकसभा चुनावों के नजदीक आते ही भारतीय जनता पार्टी बड़ा दांव खेला है। पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने संकेत देते हुए कहा है कि वह मुस्लिमों से माफी मांगने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन


राजनाथ ने कहा कि मुस्लिम भाजपा को एक मौका दें और कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे भ्रामक प्रचार पर ध्यान न देने की बात कही।

पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा अपने समानता के मुद्दे पर खड़ी है और बीते समय हुई गलतियों पर माफी मांगती है।

'स‌िर झुका कर मांगेंगे माफी'

Rajnath singh said bjp ready to apologize to Muslims

राजनाथ ने कहा क‌‌ि ये बात ध्यान रख‌िए क‌ि जब भी और जहां भी हमसे कोई गलती हुई है तो मैं आपको यकीन द‌िलाता हूं क‌ि हम स‌िर झुका कर माफी मांगेंगे।

राजनाथ स‌िंह ने ये सारी बातें द‌िल्ली में मौजूद मुस्ल‌िम प्रत‌िन‌िध‌ियों के सामने कही। राजनाथ ने कहा क‌ि बीजेपी मुस्ल‌िमों के ख‌िलाफ नहीं है। राजनाथ ने मुस्ल‌िमों से देश की भलाई के ल‌िए भाजपा को वोट देने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुस्ल‌िमों पर राजनाथ ने डाले डोरे

Rajnath singh said bjp ready to apologize to Muslims

'म‌िशन 272 मोदी फॉर पीएम' के कार्यक्रम के दौरान राजनाथ ने मुस्ल‌िमों से अपील क‌ि वह इस बार सरकार के ल‌िए नहीं बल्क‌ि एकता, समानता और देश के भाईचारे के नाम पर वोट डालें।

राजनाथ स‌िंह ने कार्यक्रम के दौरान मौजूद मुस्ल‌िम नेताओं से कहा क‌ि हम पर व‌िश्वास क‌ीज‌िए। हम आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। राजनाथ ने ये भी कहा क‌ि भाजपा के ख‌िलाफ जो प्रोपेगेंडा क‌िया जा रहा है मुस्ल‌िम समुदाय उस पर ध्यान न दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed