फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rajnath singh's house has 20 security flaws says intelligence bureau

राजनाथ की जान को खतरा, घर में मिलीं 20 गड़बड़ियां

Fri, 22 Aug 2014 07:51 PM IST
Updated Fri, 22 Aug 2014 07:51 PM IST
विज्ञापन
rajnath singh's house has 20 security flaws says intelligence bureau

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह का घर ही सुरक्षित नहीं है। इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के मुताबिक, राजनाथ सिंह के सरकारी आवास में पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए हैं।

विज्ञापन


गृहमंत्री की सुरक्षा में लगी एजेंसियों की ये लापरवाही हाल ही में सामने आई। केंद्रीय मंत्रियों के सुरक्षा इंतजामों को लेकर चंद दिनों पहले दिल्ली पुलिस और आईबी के आला अधिकारियों के बीच बैठक हुई थी। उसी बैठक में ये खुलासा किया गया।
विज्ञापन


सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि राजनाथ सिंह, अरुण जेटली, वैंकैया नायडू, नीतिन गडकरी, रामविलास पासवान, और किरण रिजुजु समेत केंद्र के आठ मंत्रियों की जान को खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजनाथ के घर में थीं 20 गड़बड़ियां

rajnath singh's house has 20 security flaws says intelligence bureau

सूत्रों के मुताबिक, बैठक में दिल्‍ली पुलिस ने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के घर में कम से 20 ऐसी गड़बड़ियां हैं, जो सुरक्षा की दृष्टि से बहुत ही खतरनाक है। हालांकि 12 गड़बडियों को ठीक कर ‌लिया गया है।

दिल्‍ली पुलिस का कहना है कि शेष आठ गड़बड़ियों को अब भी ठीक किया जाना है।

केंद्रीय गृहमंत्री का आवास जंतर मंतर और संसद के करीब है, जहां अक्सर धरने प्रदर्शन होते रहते हैं। पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा की दृष्टि से इसे भी ठीक नहीं माना है।

राजनाथ को मिली है जेड प्लस सुरक्षा

rajnath singh's house has 20 security flaws says intelligence bureau

अधिकारियों का मानना है कि गृहमंत्री का आवास सुरक्षा इंतजामों के लिहाज से छोटा भी है, इसलिए कई परेशानियां आ रही हैं।

बैठक में निर्णय लिया गया कि दिल्ली पुलिस, रा‌ष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड और उत्तर प्रदेश पु‌लिस के समन्वय से गृहमंत्री के आवास की सुरक्षा व्यवस्‍था की जाएगी। राजनाथ सिंह को जेड प्लस सुरक्षा दी गई है, इस‌लिए लगभग 50 सुरक्षाकर्मी हर पल वहां तैनात रहते हैं।

हालांकि गृहमंत्री के सरकारी आवास पर जगह इतनी कम है क‌ि उनके काफिले की गाड़ियों को पार्क करना भी मुश्किल हो जाता है।

गृहमंत्री का अकबर रोड पर भी आवास

rajnath singh's house has 20 security flaws says intelligence bureau

सुरक्षा के लिहाज से हाल ही में राजनाथ सिंह के आवास की चारदीवारी को ऊंचा किया गया है।

गृहमंत्री को दिल्ली में अकबर रोड पर भी एक आवास आवंटित किया गया है, हालांकि उन्होंने अब तक उस घर में शिफ्ट नहीं किया है।

बैठक में आईबी के अतिरिक्त निदेशक, संयुक्त निदेशक और दिल्‍ली के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed