फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rajnath singh press conference

जनता ने मोदी को दिया जनादेश: राजनाथ

Fri, 16 May 2014 08:09 PM IST
Updated Fri, 16 May 2014 08:09 PM IST
विज्ञापन
rajnath singh press conference

जीत के बाद बीजेपी के दफ्तर में एक प्रेस कांफ्रेंस बुलाई गई जिसमें बीजेपी अध्यक्ष राजनाथ सिंह समेत कई बड़े नेता मौजूद थे।

विज्ञापन


बीजेपी की इस प्रेस कांफ्रेस की शुरूआत शंखनाद से हुई। इसके बाद राजनाथ सिंह ने अपनी बात रखनी शुरू की। उन्होंने कहा कि 16वीं लोकसभा के नतीजे आ चुके हैं, इनमें हमें जो जीत मिली है उससे मुझे खुशी का अहसास हो रहा है।

'जिम्मेदारी निभाने की कोशिश करेंगे'

rajnath singh press conference

राजनाथ ने कहा कि देश की जनता ने हमें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है और हम इसे निभाने की पूरी कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि 1984 के बाद ये पहला मौका है कि किसी पार्टी को इतनी बड़ी जीत हासिल हुई है।

उन्होंने कहा कि बीजेपी ने सोशल बाऊंड्री को पार किया है, हमें जनादेश परिवर्तन के लिए मिला है, मोदी के लिए मिला है। इन नतीजों के लिए मोदी जी ने अथक परिश्रम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'दोबारा लिखेंगे इतिहास'

rajnath singh press conference

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि,"भारत में नए युग की शुरूआत हुई है, अटल जी ने कहा था कि अंधेरा छंटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा। और हम कह सकते हैं कि ऐसा ही हुआ है।"

राजनाथ सिंह ने कहा कि जीत दिलाने में मोदी की डायनमिक छवि का बड़ा योगदान है। लोगों ने वोट बीजेपी की नीयत को दिया है, अब भारत की सफलता का इतिहास दोबारा से लिखा जाएगा।

विज्ञापन

'संयम रखें कार्यकर्ता'

rajnath singh press conference

उन्होंने कहा कि,"मैं सभी कार्यकर्ताओं, बूथ पर काम करने वालों का आभार व्यक्त करता हूं।" उन्होंने विजय जुलूस निकालने के लिए आतुर बीजेपी कार्यकर्ताओं को कहा कि,"संयम बनाए रखें, उत्तेजक शब्दों और नारों का इस्तेमाल ना करें।"

उन्होंने कहा कि अब बीजेपी गावों की पार्टी, गरीबों की पार्टी, किसानों की पार्टी, सर्वसमाज की पार्टी बन गई है। 25 दलों ने हमें समर्थन किया था, हम उन सबके आभारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed