फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rajnath Singh praised Modi

मोदी ने कैसे शुरू किया 'मिशन नेपाल', सुनिए राजनाथ की जुबानी

Tue, 28 Apr 2015 08:48 AM IST
Updated Tue, 28 Apr 2015 08:48 AM IST
विज्ञापन
rajnath Singh praised Modi

भूकंप के बाद राहत-बचाव कार्य मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से दिखाई गई तत्परता का लोहा सोमवार को गृह मंत्री राजनाथ सिंह भी मान गए। लोकसभा में उन्होंने स्वीकार किया कि न केवल पीएम को उनसे पहले भूकंप की सूचना मिल चुकी थी, बल्कि जब तक वह हरकत में आते तब तक पीएम तीन बजे उच्चस्तरीय बैठक बुलाने के लिए जरूरी दिशा निर्देश भी जारी कर चुके थे।

विज्ञापन


गृह मंत्री की यह स्वीकारोक्ति उस समय आई जब सदन में सत्तापक्ष ही नहीं विपक्ष भी पीएम मोदी की ओर से दिखाई गई तत्परता की तारीफों का पुल बांध रहा था। इसके बाद जब चर्चा का जवाब देने की बारी गृह मंत्री की आई तो पीएम मोदी की उपस्थिति में बिना झिझक सच्चाई कबूल कर ली।
विज्ञापन


राहत और बचाव कार्य का ब्योरा देने से पहले गृह मंत्री ने कहा कि बेशक मैं गृह मंत्री हूं, मगर मुझे यह बताने में शर्म नहीं है कि पीएम को मुझसे पहले भूकंप आने की सूचना मिल गई थी। भूकंप की सूचना मैंने नहीं खुद पीएम ने ही मुझे दी। यहां तक कि सूचना देने के साथ ही पीएम ने जरूरी निर्देश भी जारी कर दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले जरूरी दिशा निर्देश भी जारी कर चुके थे पीएम

rajnath Singh praised Modi

राजनाथ ने बताया कि द्वारका में एनआईए भवन की आधारशिला कार्यक्रम में पीएम को विदा करने के पांच मिनट बाद वे वहां से अपने आवास के लिए रवाना हुए। उनके घर पहुंचते ही पीएम ने फोन कर भूकंप की सूचना देने के साथ ही तीन बजे उच्चस्तरीय बैठक बुलाने की जानकारी दी।

राजनाथ ने कहा कि मुझे यह कहने में कोई गुरेज नहीं कि जो सूचना गृहमंत्री के रुप में पहले उनके पास होनी चाहिए उसकी जानकारी पीएम को पहले ही मिल गई और उन्होंने तत्काल आपदा से निपटने के लिए उच्चस्तरीय बैठक बुलाकर सारी एजेंसियों को जुट जाने के लिए निर्देशित कर दिए।

उल्लेखनीय है कि पीएम की ओर से सूचना मिलने के बाद गृह मंत्री अपने दफ्तर की ओर रवाना हुए। मगर वह जब तक दफ्तर पहुंचते, पीएम मोदी राहत और बचाव कार्य से जुड़े सभी चैनलों को जरूरी दिशा निर्देश जारी कर चुके थे।

सोमवार को संसद से लेकर सियासी गलियारे में प्रधानमंत्री की हो रही तारीफों की बौछार के बीच  मोदी ने ट्विट के माध्यम से राहत और बचाव कार्य मामले में सेना और मीडिया की भूमिका की सराहना की। मोदी ने ट्विट में कहा कि उनको लेकर जाहिर की गई भावनाओं की वे कद्र करते हैं मगर असली सलाम हमारी भारतीय संस्कृति को है जो सेवा को परम धर्म मानती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed