फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rajnath singh number two in narendra modi cabinate

केंद्र में 'नंबर दो' कौन? विदेश जाने से पहले तय कर गए थे मोदी

Wed, 15 Apr 2015 07:58 PM IST
Updated Wed, 15 Apr 2015 07:58 PM IST
विज्ञापन
rajnath singh number two in narendra modi cabinate

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश यात्रा पर हों तो सरकार में नंबर दो कि हैसियत किसकी होगी? राजग सरकार में ये सवाल में बहुत ही मौजूं रहा है। मोदी विदेश यात्राओं के लिए उड़ान भरते हैं और दिल्ली में चकल्लस शुरु हो जाती है कि प्रधानमंत्री का कामकाज गृहमंत्री राजनाथ सिंह देखेंगे या वित्तमंत्री अरुण जेटली?

विज्ञापन


हालांकि केंद्र सरकार ने इस बार ऐसी चकल्लस से बचने के लिए 'नंबर दो' का ऐलान कर दिया है। गृहमंत्री राजनाथ सिंह को औपचारिक रूप से नरेंद्र मोदी सरकार में नंबर दो का दर्जा दिया गया है।
विज्ञापन


कैबिनेट सचिव अजीत कुमार सेठ ने इस संबंधन में गत 9 अप्रैल को एक आदेश भी पारित किया था और कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र की तीन देशों की विदेश यात्रा के दरम्यान किसी भी प्रकार का आकस्मिक मामला गृहमंत्री राजनाथ सिंह के संज्ञान में दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की यात्रा के लिए 9 अप्रैल को ही रवाना हुए थे।

9 अप्रैल को तीन देशों की यात्रा पर निकले थे मोदी

rajnath singh number two in narendra modi cabinate

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सप्ताह भर लंबी तीन देशों फ्रांस, जर्मनी और कनाडा की यात्रा पर गए है। यात्रा के पहले और दूसरे चरण में वह फ्रांस और जर्मनी की यात्रा पूरी कर चुके हैं और अंतिम पड़ाव में मंगलवार को कनाडा पहुंचे। वह ‌तीन दिन तक वहां रहेंगे।

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्र सरकार ने जैसी व्यवस्‍था इस दफा की है, वैसी व्यवस्‍था प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिछले दौरों में भी हो चुकी है। ये जानकारी गृहमंत्री राजनाथ सिंह के करीबी दो अधिकारियों ने दी।

एक अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के विदेश-दौरों के दौरान सरकार में नंबर दो हैसियत को लेकर गलत खबरें फैलाई जाती हैं। ये खबरें कैबिनेट की सदस्यों के बीच मतभेद पैदा करने के लिए जानबूझकर फैलाई जाती हैं।

महत्वपूर्ण मसलों बैठकें लेने का अधिकार राजनाथ को

rajnath singh number two in narendra modi cabinate

गृहमंत्री के करीबी अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री की गैरमौजूदगी में राजनाथ सिंह को कार्यभार सौंपने का आदेश दिया चुका है, उन्हें महत्वपूर्ण मसलों से जुड़ी सभी बैठकें लेने के लिए अधिकृत किया गया है।

इन अधिकारियों ने बताया कि हाल ही में राजनाथ सिंह को सरकार में 'साइडलाइन' किए जाने की खबरें फैलाई गई, जो उनके खिलाफ जानबूझकर चलाए जाए रहे एक अभियान का हिस्सा भर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed