फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rajnath singh new team

ये है राजनाथ सिंह की नई टीम

Sun, 31 Mar 2013 10:08 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क Updated Sun, 31 Mar 2013 10:08 PM IST
विज्ञापन
rajnath singh new team

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है। उम्मीद के मुताबिक गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पार्टी के संसदीय बोर्ड में शामिल कर लिए गए हैं।

विज्ञापन


मोदी को राजनाथ की अध्यक्षता वाली पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति में भी शामिल किया गया है। कुल 74 चेहरों को राजनाथ की 'टीम 2014' में शामिल किया गया है। मोदी भाजपा शासित किसी राज्य के एकमात्र मौजूदा मुख्यमंत्री हैं जिन्हें पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने संसदीय बोर्ड में जगह दी है।
विज्ञापन


राजनाथ ने ही किया था मोदी को बाहर
दिलचस्प यह है कि राजनाथ सिंह ने ही छह साल पहले मोदी को संसदीय बोर्ड से यह कहते हुए बाहर कर दिया था कि अन्य मुख्यमंत्री भी बोर्ड के सदस्य नहीं हैं।

टीम राजनाथ
राष्ट्रीय महासचिव- 10
अमित शाह
वरुण गांधी
राजीव प्रताप रूडी
मुरलीधर राव
अनंत कुमार
थावरचंद गहलोत
जेपी नड्डा
धर्मेंद्र प्रधान
तापिर गाव
रामलाल, महासचिव (संगठन)

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष-13
मुख्तार अब्बास नकवी
बिजॉय चक्रवर्ती
स्मृति ईरानी
उमा भारती
सदानंद गौड़ा
एसएस अहलूवालिया
किरण माहेश्वरी
सीपी ठाकुर
बलबीर पुंज
जुयाल ओरांव
सतपाल मलिक
प्रभात झा
लक्ष्मीकांत चावला

संयुक्त सचिव
वी सतीश, सौदान सिंह

सचिव- 15
पूनम महाजन (दिवंगत प्रमोद महाजन की बेटी)
श्याम जाजू
भूपेंद्र यादव
वाणी त्रिपाठी
आरती मेहरा
कृष्ण दास
अनिल जैन
विनोद पांडे
त्रिवेंद्र रावत
रेनू कुशवाहा
सुधा यादव
सुधा मलैया
तमिल इसाई
लुईस मरांडी
रामेश्वर चौरसिया

युवाओं को अहमियत
राजनाथ ने अपनी टीम में जहां जाति, क्षेत्र के समीकरणों को पूरी तरह साधने की कोशिश की है, वहीं उन्होंने अपने करीबियों को भी वरीयता दी है। राजनाथ ही टीम में 80 फीसदी से ज्यादा चेहरे 60 से कम की उम्र के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरोज पांडे बनीं महिला मोर्चा की अध्यक्ष
युवा मोर्चा के प्रमुख बने रहेंगे अनुराग ठाकुर
संजय पासवान एससी मोर्चा के अध्यक्ष
फग्गन सिंह कुलस्ते, एसटी मोर्चा के अध्यक्ष
अब्दुल राशिद, अल्पसंख्यक मोर्चा
ओमप्रकाश धनखड़ , किसान मोर्चा

प्रवक्ता -7
सुधांशु त्रिवेदी, मीनाक्षी लेखी, कैप्टन अभिमन्यु, विजय सोनकर शास्त्री, प्रकाश जावडेकर, शाहनवाज हुसैन, निर्मला सीतारमण

महिलाओं को दी तवज्जो
उमा भारती सहित पांच महिलाओं को उपाध्यक्ष, जबकि आठ महिलाओं को सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। दो महिलाओं को प्रवक्ता बनाया गया है।

कोषाध्यक्ष-पीयुश गोयल
मुख्यालय प्रभारी- ओपी कोहली

संसदीय बोर्ड -12
राजनाथ सिंह-अध्यक्ष, अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, एम वेंकैया नायडू, नितिन गडकरी, सुषमा स्वराज, अरुण जेटली, नरेंद्र मोदी, अनंत कुमार, थावरचंद गहलोत, रामलाल।


केंद्रीय चुनाव समिति
राजनाथ सिंह- अध्यक्ष, अटल बिहारी वाजपेयी, आडवाणी, जोशी, नायडू, गडकरी, स्वराज, जेटली, मोदी, अनंत कुमार, थावरचंद गहलोत, रामलाल, गोपीनाथ मुंडे, जे ओरांव, शाहनवाज हुसैन, विनय कटियार, जेपी नड्डा, डा. हर्षवर्धन, सरोज पांडेय- पदेन सदस्य।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed