फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rajnath singh is number two in govt

PM मोदी ने दिया राजनाथ को बड़ा झटका

Sat, 30 Aug 2014 07:47 PM IST
Updated Sat, 30 Aug 2014 07:47 PM IST
विज्ञापन
rajnath singh is number two in govt

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बार फिर सरकार में नंबर दो की हैसियत रखने वाले गृहमंत्री राजनाथ सिंह की सिफारिश खारिज कर दी।

विज्ञापन


गृहमंत्री के पसंदीदा नाम को दरकिनार करते हुए पीएमओ ने संयुक्त खुफिया कमेटी (जेआईसी) के मुखिया आरएन रवि को नगा शांति वार्ता के लिए नया वार्ताकार नियुक्त किया, जबकि गृहमंत्रालय ने हाल ही में रिटायर होने वाले अजित लाल का नाम बढ़ाया था।

इससे पहले भी पीएमओ के हस्तक्षेप की वजह से ही राजनाथ अपनी पसंद के आईपीएस अधिकारी को निजी सचिव नहीं बनवा पाए थे। इस निर्णय को सार्वजनिक तौर पर गृहमंत्री का कद बढ़ाने और अंदरखाने पर कतरने के रूप में देखा जा रहा है।

विज्ञापन

दो गुट हैं भारतीय जनता पार्टी में?

rajnath singh is number two in govt

शुक्रवार को पहले प्रधानमंत्री के जापान दौरे की अवधि में गृहमंत्री राजनाथ को नंबर दो का ओहदा मिलने की खबर आई, वहीं यह भी खबर आई कि नगा शांति वार्ता के लिए वार्ताकार नियुक्त करने संबंधी गृहमंत्रालय की सिफारिश पीएमओ ने ठुकरा दी है।

गृहमंत्रालय ने जुलाई 2014 में जेआईसी के प्रमुख पद से रिटायर हुए अजित लाल के नाम की सिफारिश की थी लेकिन पीएमओ ने वर्तमान जेआईसी रवि को नगा शांति वार्ताकार नियुक्त कर दिया। इसकी वजह रवि की पूर्वोत्तर के मामलों में विशेषज्ञता को माना जा रहा है।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि दरअसल सरकार के साथ-साथ पार्टी के अंदर दो गुट आमने सामने हैं। राजनाथ समर्थकों को लगता है कि सरकार और पार्टी से अटल, आडवाणी, जोशी का अध्याय खत्म होने के बाद गृहमंत्री एक गुट विशेष के निशाने पर हैं।

हो रहा राजनाथ का कद घटाने का प्रयास?

rajnath singh is number two in govt

राजनाथ समर्थकों का मानना है कि चूंकि सरकार और पार्टी में उस विशेष गुट के इतर अब महज राजनाथ ही अकेले शख्स बचे हैं जिनकी संघ के साथ-साथ पार्टी के एक वर्ग में पैठ है। इसलिए दूसरा गुट उनका कद घटाने का प्रयास कर रहा है।

समर्थक गुट इस क्रम में गृहमंत्री और उनके पुत्र पंकज सिंह के खिलाफ अफवाहों का बाजार गर्म करने के मामले में विरोधी गुट की ही चाल देखते हैं। बहरहाल पहले से ही कई तरह की चर्चाएं झेल रही पार्टी और सरकार में अब प्रधानमंत्री के इन दो निर्णयों पर भी नए सिरे से चर्चाओं का बाजार गर्म है।

राजनाथ समर्थकों का कहना है कि भले ही गृहमंत्री की सिफारिश नहीं मानी गई लेकिन नया नाम प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के बीच हुए विचार विमर्श के बाद ही तय हुआ। समर्थकों का कहना है कि अजित लाल को वार्ताकार नियुक्त करने में दो दिक्कतें आईं। पहला वह यूपीए कार्यकाल में भी वार्ताकार थे और दूसरा अगर उन्हें वार्ताकार बनाया जाता तो उनका दूसरा सेवा विस्तार होता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed