फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rajnath singh has been elected president of bjp

राजनाथ बने भाजपा अध्यक्ष, मोदी ने दी बधाई

Wed, 23 Jan 2013 03:08 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 23 Jan 2013 03:08 PM IST
विज्ञापन
rajnath singh has been elected president of bjp

राजनाथ सिंह बुधवार को निर्विरोध रूप से भाजपा के अध्यक्ष चुन लिए गए। आज भाजपा कार्यालय में हुई संसदीय बोर्ड की बैठक में अध्यक्ष पद के लिए राजनाथ सिंह के नाम पर औपचारिक सहमति बन गई। बैठक में नीतिन गडकरी ने उनके नाम का प्रस्ताव दिया, जिसे सभी सदस्यों ने स्वीकार कर लिया।

विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने पार्टी पोलिंग बूथ पर पोलिंग प्रभारी थावर चंद गहलोत के समक्ष अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन भरा। उनकी दावेदारी के खिलाफ एक भी नामांकन न होने के कारण निर्विरोध अध्यक्ष के रूप में उनके नाम की घोषणा कर दी गई।
विज्ञापन


राजनाथ के अध्यक्ष बनने पर गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें फोन कर बधाई दी। मोदी ने ट्विटर पर कहा कि राजनाथ सांगठनिक और प्रशासनिक रूप से कुशल नेता हैं। मोदी ने कहा के राजनाथ के भाजपा अध्यक्ष चुने जाने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी राजनाथ सिंह के अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि राजनाथ एक तपेतपाए नेता है। वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और पार्टी अध्यक्ष रह चुके हैं। उनके अनुभव से भाजपा को फायदा होगा।

इससे पहले मंगलवार को दिन भर चले नाटकीय घटनाक्रम के बाद एकाएक भाजपा के अगले अध्यक्ष रूप में राजनाथ सिंह का नाम उभर कर सामने आया और नितिन गडकरी ने पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया।

पूर्ति ग्रुप की कंपनियों पर आयकर के छापों के चलते मंगलवार को भाजपा में घटनाक्रम इतनी तेजी से बदला कि गडकरी के पीछे खड़े राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भी राजनाथ सिंह के नाम पर अपनी सहमति दे दी।


दरअसल, मंगलवार तक यह लगभग तय था कि गडकरी ही दोबारा भाजपा की कमान संभालेंगे, लेकिन दिनभर मुंबई में पूर्ति समूह को फंड देने वाली कंपनियों की आयकर जांच के चलते गडकरी को लेकर भाजपा संकट में दिखी। हालांकि गडकरी ने अपनी सफाई में कहा था कि जिन कंपनियों पर छापे पड़े हैं वे पूर्ति समूह से नहीं जुड़ी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed