{"_id":"9f38d9c1bcd518c1137a45e02b1b28d9","slug":"rajnath-singh-demanded-resignation-of-rahul-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"'पीएम की चिंता तो राहुल का इस्तीफा लें सोनिया'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'पीएम की चिंता तो राहुल का इस्तीफा लें सोनिया'
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 01 Oct 2013 06:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ सरकार के अध्यादेश पर राहुल गांधी के विरोध करने के बाद भारतीय जनता पार्टी का कांग्रेस पर हमला जारी है।
विज्ञापन
भाजपा ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बयान को प्रधानमंत्री को शर्मसार करने वाला बताया था और इस्तीफे की सलाह दी थी।
इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बचाव करते हुए सोमवार को भाजपा पर प्रधानमंत्री का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया।
इसका पलटवार करते हुए भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने मंगलवार को सोनिया गांधी से राहुल गांधी का इस्तीफा लेने की मांग कर दी।
राजनाथ सिंह ने कहा कि वह सोनिया गांधी के इस बयान कि 'पूरी पार्टी मनमोहन सिंह के साथ खड़ी है' से हैरान हैं। पीएम का मजाक भाजपा ने नहीं, बल्कि उन्हीं के दल और उसके उपाध्यक्ष ने उड़ाया है।
विज्ञापन
उन्होंने अपनी पार्टी का बचाव करते हुए कहा कि अगर सोनिया गांधी पीएम के अपमान पर परेशान हैं तो उन्हें सबसे पहले राहुल गांधी का इस्तीफा लेना चाहिए या माफी मांगने के लिए कहना चाहिए।
विज्ञापन
राहुल को दी सीख
राजनाथ ने राहुल गांधी को सीख देते हुए कहा कि जिस अध्यादेश को प्रधानमंत्री और उनकी कैबिनेट ने पास किया उसे सार्वजनिक तौर पर राहुल गांधी ने फाड़कर फेंकने के लिए कहा। इससे प्रधानमंत्री के अमेरिकी दौरे को नुकसान पहुंचा है।
उन्होंने कहा जब प्रधानमंत्री विदेश गए हों तो किसी भी दल को ऐसा बयान नहीं देना चाहिए और न ही उनका अपमान करना चाहिए। यह प्रधानमंत्री ही नहीं पूरे देश का अपमान है।
सजायाफ्ता सांसदों और विधायकों को चुनाव के लिए अयोग्य करार देने के सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के खिलाफ सरकार के अध्यादेश पर राहुल की बगावत को विपक्ष ने प्रधानमंत्री का अपमान करार दिया था। तब सोनिया गांधी ने कर्नाटक में पार्टी की रैली में कहा कि मनमोहन सिंह के कारण यूपीए सरकार ने अहम बिल पास कराए। पूरी कांग्रेस पार्टी प्रधानमंत्री के साथ खड़ी है।