फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rajnath singh defends narendra modi

मोदी को नहीं बनाया पीएम उम्मीदवार: राजनाथ

Thu, 18 Apr 2013 09:14 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Thu, 18 Apr 2013 09:14 AM IST
विज्ञापन
rajnath singh defends narendra modi

भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह जदयू से लेकर शिवसेना के निशाने पर आए गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के बचाव में उतर आए हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा ने कभी भी मोदी को पीएम पद के उम्मीदवार के तौर पर पेश नहीं किया है और मोदी ने भी कभी नहीं कहा कि उन्हें पीएम पद का प्रत्याशी घोषित किया जाए।

जदयू के साथ बिगड़ते संबंधों पर राजनाथ ने नरम रुख अख्तियार करते हुए कहा कि भाजपा चाहती है कि गठबंधन कायम रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा सभी सहयोगी दलों को साथ लेकर चलेगी।
विज्ञापन


राजनाथ ने दो टूक कहा कि भाजपा सेक्युलर दल है, इसमें सभी नेता व कार्यकर्ता सेक्युलर हैं। सांप्रदायिक व्यक्ति भाजपा में टिक ही नहीं सकता है।

महिला प्रेस क्लब के ‘प्रेस से मिलिए’ कार्यक्रम में राजनाथ ने दोहराया कि पीएम पद का उम्मीदवार भाजपा का संसदीय बोर्ड तय करेगा।

गुजरात के गोधरा दंगे और मोदी को लेकर उन्होंने कहा कि वे भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं और कोई भी सीएम नहीं चाहता है कि उसके राज्य में कानून-व्यवस्था कायम न रहे। इसलिए मोदी को दोष देना उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनाथ ने बताया कि मौजूदा विवाद पर मोदी ने भी कहा कि उन्हें लेकर बिना वजह की बयानबाजी ठीक नहीं है।

लालकृष्ण आडवाणी को एनडीए की ओर से दोबारा पीएम उम्मीदवार बनाने को लेकर पूछे सवाल पर राजनाथ ने कहा कि वे पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं, वे संरक्षक हैं और पार्टी ने अब तक किसी को भी पीएम पद का उम्मीदवार घोषित नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed