फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rajnath singh came in support of sugarcane farmer

गन्ना किसानों के समर्थन में उतरे राजनाथ

Mon, 02 Dec 2013 12:42 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 02 Dec 2013 12:42 AM IST
विज्ञापन
rajnath singh came in support of sugarcane farmer

भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश में गन्ना किसानों की बदहाली पर राज्य सरकार के साथ-साथ केंद्र पर भी निशाना साधा है।

विज्ञापन


रविवार को प्रधानमंत्री को पत्र लिख कर राजनाथ ने केंद्र पर गन्ना किसानों के साथ-साथ अन्य किसानों से भी भेदभाव का आरोप लगाया।

पत्र में उत्तर प्रदेश में गन्ना किसानों के आंदोलन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि न तो गन्ने के न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोत्तरी की गई और न ही पिछले साल का 2300 करोड़ रुपये का बकाया ही किसानों को दिया गया।

भाजपा अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री से पूरे मामले में हस्तक्षेप करने के साथ ही चेतावनी दी है कि अगर किसानों को उचित लागत मूल्य नहीं मिला तो देश की खाद्य सुरक्षा भविष्य में खतरे में पड़ जाएगी।
विज्ञापन


पत्र में राजनाथ ने उत्तर प्रदेश में बीते एक माह से जारी गन्ना किसानों के आंदोलन और इसके संदर्भ में राज्य सरकार की उदासीनता की निंदा की है।

पत्र में कहा गया है कि राज्य के किसानों की मांग उचित है। मगर इस पर न तो केंद्र संवेदनशील है और न ही राज्य सरकार। न तो किसानों को पिछले साल का पूरा भुगतान मिला है। और न ही इस साल खरीद शुरू हो पाई है। इसलिए किसान गन्ने की फसल के बाद अगली फसल लगाने के बारे में सोच भी नहीं पा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी पत्र में राजनाथ ने लगे हाथों केंद्र की कथित किसान विरोधी नीति की जमकर आलोचना की। बीते कुछ सालों में गेहूं और चावल के न्यूनतम समर्थन मूल्य में की गई वृद्धि को बेहद मामूली बताते हुए राजनाथ ने इसे केंद्र सरकार की किसानों के प्रति लापरवाही करार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed