फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rajnath singh asks people to use modicine for nation's health

'बीमार देश के लिए 'मोदीसिन' की जरूरत'

Thu, 08 May 2014 07:27 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 08 May 2014 07:27 PM IST
विज्ञापन
rajnath singh asks people to use modicine for nation's health

वोटरों को लुभाने के लिए भारतीय जनता पार्टी अपने प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को लगातार नए कलेवर में पेश कर रही है। इसी कड़ी में उसने नरेंद्र मोदी को एक और नए रूप में पेश किया है।

विज्ञापन


मोदी का यह नया रूप है 'मोदीसिन' जो भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के लालगंज में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बताया।
विज्ञापन


हालांकि इससे पहले भी मोदी को दिए गए कुछ रूपों को लेकर विवाद रहा है।

बीमार देश के लिए 'मोदीसिन'

rajnath singh asks people to use modicine for nation's health

बुधवार को पर्वी उत्तर-प्रदेश के लालगंज और गाजीपुर सहित कई स्‍थानों पर चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह किसानों, और युवाओं के लिए कम ब्याजदर पर लोन आदि योजनाओं के बारे में वादा किया।

साथ ही उन्होंने ने लोगों को भाजपा के लिए वोट देने के लिए जोर देकर कहा कि कि जिस तरह लोगों को विभिन्न बीमारियों जैसे बुखार के लिए क्रोसिन, सिर दर्द के लिए एनासिन लेते हैं। ठीक उसी तरह से बीमार राष्ट्र के लिए 'मोदीसिन' (यानी नरेंद्र मोदी नामकी दवा) की जरूरत है।

इससे पहले आ चुकें हैं मोदी के कई रूप

rajnath singh asks people to use modicine for nation's health

इससे पहले गुजरात के विकास को लेकर नरेंद्र मोदी को विकास पु‌रुष के रूप में पेश किया गया तो पार्टी के कुछ नेताओं ने मोदी को हजारों साल बाद जन्म लेने वाला महापुरुष बताया। मोदी का एक चर्चित और विवादित रूप हर, हर मोदी भी है जिसे लेकर काफी हंगामा खड़ा हुआ तो भाजपा को मोदी का यह रूप वापस लेना पड़ा।

भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने अपनी सभाओं में उत्तर-प्रदेश के ‌इस पिछड़े इलके में किसानों को कृषि लाभ बीमा योजना, प्रधानमंत्री सिंचाई योजना शुरू करने के लिए वादा किया।

उन्होंने कहा कि अगर बाइक, ट्रक और घरों का बीमा होता है तो किसानों की फसलों का बीमा भी होना चाहिए और इसे एनडीए सरकार लागू करेगी। उन्होंने कहा कि बाजपेयी सरकार में न्यूनतम कृषि लाभ योजना बनाई गई थी जिसे किसानों लिए फिर से शुरू की जाएगी।

विज्ञापन

'चार फीसदी की दर से मिलेगा लोन'

rajnath singh asks people to use modicine for nation's health

भाजपा अध्यक्ष ने क्षेत्र के युवाओं को लुभाते हुए कहा कि अभी किसी बेरोगार के लिए 12 से 14 प्रतिशत की ब्याज दर पर लोन दिया जाता है।

लेकिन जब एनडीए की सरकार बनेगी तो युवाओं को लिए खुद का काम शुरू करने के लिए बेहद कम दर 4 से 5 फीसदी की दर पर लोन दिया जाएगा ताकि बेरोजगार युवक खुद का काम शुरू कर सकें।

उन्होंने सरकारी नौकरियों के बारे में कहा कि लोगों से सरकारी नौकरियों का वादा करना मुश्किल काम है इसलिए उनकी कोशिश होगी लोगों को आर्थिक सहायता के माध्यम से रोजगार उपलब्‍ध कराया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed