फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rajnath singh ask pm to apologies on coal allocation issue

'कोल आवंटन मामले में देश से माफी मांगे पीएम'

Wed, 01 May 2013 12:22 AM IST
बेलगाम/ब्यूरो
बेलगाम/ब्यूरो Updated Wed, 01 May 2013 12:22 AM IST
विज्ञापन
rajnath singh ask pm to apologies on coal allocation issue

भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कोल ब्लॉक मामले में सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद कहा है कि प्रधानमंत्री को इस मामले में देश से माफी मांगनी चाहिए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब यह साफ हो गया है कि सरकार ने सीबीआई के कामकाज में दखल दिया है। इसलिए कानून मंत्री अश्विनी कुमार को तुरंत बर्खास्त किया जाना चाहिए।

भाजपा अध्यक्ष ने संसद में जारी गतिरोध के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जेपीसी और कोल ब्लॉक आवंटन पर विपक्ष के सवालों का जवाब नहीं दे रही है, इसी वजह से संसद ठप है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस को विपक्ष के जवाब देकर संसद में जारी गतिरोध को खत्म करना चाहिए।

चुनाव प्रचार के लिए यहां आए राजनाथ ने कहा कि संसद के नहीं चल पाने को लेकर हमसे सवाल पूछे जाते हैं, लेकिन हम कांग्रेस से सवाल पूछ रहे हैं। कांग्रेस को बताना चाहिये कि टूजी मामले के प्रमुख आरोपी ए राजा को जेपीसी में गवाही के लिए क्यों नहीं बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोल आवंटन मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई से सीधे रिपोर्ट देने को कहा था, लेकिन यूपीए सरकार ने सीबीआई निदेशक को बुलाकर रिपोर्ट देखी व उसमें संशोधन भी करा दिए। इस तरह सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का उल्लंघन किया। भाजपा इन मुद्दों पर ही जवाब मांग रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा तो जनता की सजग प्रहरी की भूमिका निभा रही है और सरकार से सवाल पूछ रही है।

कर्नाटक चुनाव में भाजपा को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेर रही कांग्रेस पर पलटवार करते हुए राजनाथ ने कहा कि यह तो आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी यूपीए सरकार के नेता उल्टा चोर कोतवाल को डांटे वाली बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो सरकार 5.50 लाख करोड़ के घोटालों से घिरी हो, उसके प्रधानमंत्री का भाजपा पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाना सच्चाई के साथ क्रूर मजाक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed