फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rajnath singh announced his team

राजनाथ की नई टीम में मोदी शामिल

Sun, 31 Mar 2013 04:32 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sun, 31 Mar 2013 04:32 PM IST
विज्ञापन
rajnath singh announced his team

भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने रविवार को अपनी राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की पार्टी संसदीय बोर्ड में एक बार फिर वापसी हुई है। भाजपा की केंद्रीय राजनीति में मोदी ने छह वर्षों बाद दोबारा दस्तक दी है।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने छह वर्ष पूर्व भी मोदी को संसदीय बोर्ड में शामिल किया था लेकिन एक वर्ष बाद ही उन्हें हटाना पड़ा था।

संसदीय बोर्ड में नरेंद्र मोदी की वापसी को भाजपा में बढ़ रहे उनके दबदबे के रूप में देखा जा रहा है। मोदी संसदीय बोर्ड में शामिल एक मात्र मुख्यमंत्री हैं।

विज्ञापन


इससे पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी संसदीय बोर्ड में शामिल किए जाने की अटकल लगाई जा रही थी। आडवाणी खेमा उन्हें बोर्ड में शामिल करने की मांग भी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि सूत्रों का कहना है कि संसदीय बोर्ड में मात्र एक पद खाली होने के कारण शिवराज सिंह चौहान को बोर्ड को शामिल नहीं किया गया है।

संतुलन की कोशिश
राजनाथ सिंह की टीम में शामिल अधिकांश चेहरे वही हैं, जिनके बारे में अटकलें लगाई जा रही थीं।

उम्मीद के मुताबिक ही, युवा नेता वरुण गांधी के महासचिव बनाया गया है। राजनाथ की नई टीम में मोदी के करीबी अमित शाह को भी शामिल किया गया है।

पार्टी प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम में सामाजिक व क्षेत्रीय संतुलन का पूरा ध्यान रखा गया है।

टीम के चेहरे

पार्टी सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था संसदीय बोर्ड में 12 सदस्यों को शामिल किया गया है। संसदीय बोर्ड में शामिल सदस्य राजनाथ सिंह, अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, एम वैंकेया नायडू, नितिन गडकरी, सुषमा स्वराज, अरुण जेटली, नरेंद्र मोदी, अनंत कुमार, थावर चंद्र गहलोत और राम लाल हैं।

दस सदस्यीय महासचिव मंडल में वरुण गांधी और अमित शाह के अलावा अनंत कुमार, थावर चंद्र गहलोत, जे पी नड्डा, धर्मेंद्र प्रधान, तापिर गांव, राजीव प्रताप रुडी, मुरलीधर राव और राम लाल को जगह दी गई है।


राजनाथ सिंह ने पार्टी के 15 सदस्यीय सचिव मंडल में श्याम जाजू, भूपेंद्र यादव, कृष्णा दास,अनिल जैन, विनोद पांडे, त्रिवेंद्र रावत, रामेश्वर चौरसिया, आरती मेहरा, रेणु कुशवाहा, सुधा यादव, सुधा मालवीय, पूनम महाजन, लुई मरांडी, तमिल इसाई और वाणि त्रिपाठी को शामिल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed