{"_id":"f474364a-6f59-11e2-9304-d4ae52bc57c2","slug":"rajnath-singh-and-rahul-gandhi-political-tour-canceled-due-to-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के कारण राजनाथ और राहुल के दौरे रद्द","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
बारिश के कारण राजनाथ और राहुल के दौरे रद्द
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 05 Feb 2013 11:34 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में हो रही भारी बारिश के चलते भारतीय जनता
विज्ञापन
पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह का लखनऊ में होने वाला
रोड शो रद्द हो गया है। वहीं, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का अमेठी
दौरा भी बारिश के कारण्ा रोक दिया गया है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बताया कि दिल्ली में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते राजनाथ के विशेष विमान को उड़ान भरने की अनुमति नहीं मिली। उन्होंने बताया कि दिल्ली के अलावा लखनऊ में भी भारी बारिश हो रही है, इसीलिए यह रोड शो रद्द कर दिया गया है। अब नए सिरे से उनके कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
राजनाथ सिंह के रोड शो के लिए लखनऊ के अलावा आसपास के जिलों से भी सोमवार से ही काफी संख्या में समर्थकों का यहां पहुंचना शुरू हो गया था। भाजपा कार्यकर्ता रोड शो को सफल बनाने के लिए कई दिनों से तैयारियों में जुटे हुए थे। रोड शो के रद्द होने से भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को काफी निराशा हुई है।
कांग्रेस का उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अमेठी दौरे पर जा रहे राहुल गांधी का दौरा भी बारिश के चलते रद्द कर दिया गया। कांग्रेस नेता अखिलेश सिंह ने बताया कि बारिश के चलते राहुल गांधी के विशेष विमान को उड़ने की अनुमति नहीं मिली, इसलिए उनका दौरा रोक दिया गया गया है। राहुल गांधी अब 7 और 8 फरवरी को अमेठी का दौरा करेंगे।