{"_id":"0a782656-aaa9-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"rajnath-singh-2g-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाजपेयी पर कीचड़ बर्दाश्त नहीं: राजनाथ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
वाजपेयी पर कीचड़ बर्दाश्त नहीं: राजनाथ
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2013 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने दो टूक कहा है कि टू जी घोटाले मामले में जेपीसी ने यदि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पर कीचड़ उछाला तो उसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
भाजपा सड़क से लेकर संसद तक आंदोलन करेगी।
रविवार को द्वारका में आयोजित ‘जनाक्रोश रैली’ में राजनाथ ने कांग्रेस और केंद्र सरकार पर चौतरफा हमला किया। उन्होंने कहा कि जेपीसी उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी।
विज्ञापन
कांग्रेस उसका इस्तेमाल अपना दामन बचाने के लिए कर रही है।
जेपीसी के जरिए अटल बिहारी वाजपेयी के दामन पर दाग लगाने की कोशिश की जा रही है, जबकि उनके राजनीतिक जीवन में कभी कोई खोट नहीं रहा।
उन्होंने आरोप लगाया कि टू जी घोटाला प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और वित्तमंत्री पी. चिदंबरम के इशारे पर हुआ।
राजनाथ ने कहा कि कांग्रेस के शासन में हमेशा महंगाई बढ़ी है। उसके शासनकाल में कोई सुरक्षित नहीं है। दुश्मन सीमा पर सैनिकों के सिर काट कर ले जा रहे हैं और देश के भीतर बलात्कार जैसी घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
रैली में प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल ने कहा कि भाजपा सत्ता में आई तो बिजली की दरों में कमी के साथ ही आपूर्ति की नई व्यवस्था की जाएगी।
रैली को संयोजक राजेश गहलोत, पार्टी प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी, सचिव रामेश्वर चौरसिया के साथ ही कई विधायकों ने भी संबोधित किया।