{"_id":"b2cc8100-6d49-11e2-a797-d4ae52bc57c2","slug":"rajnath-says-pakistani-hindus-will-given-citizenship","type":"story","status":"publish","title_hn":"'सत्ता में आने पर पाक से आए हिंदुओं को देंगे नागरिकता'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'सत्ता में आने पर पाक से आए हिंदुओं को देंगे नागरिकता'
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2013 08:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह का कहना है कि केंद्र में एनडीए की सरकार आने पर पाकिस्तान से आए हिंदुओं को भारतीय नागरिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
राजनाथ ने यूपीए सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि वह सीमा पर भारतीय जवान का सिर काटे जाने के मामले को ठीक ढंग से नहीं सुलक्षा पाई। उन्होंने रिटेल सेक्टर में एफडीआई प्रकरण पर भी कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि सत्ता में आने पर इस फैसले की भी पुनर्समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा नफरत फैलाने वाली पार्टी नहीं है।
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष ने यहां शनिवार को अलग अलग सभाओं में ये बातें कहीं। ‘संकट में पाकिस्तान के अल्पसंख्यक’ विषय पर आयोजित गोष्ठी में राजनाथ ने कहा कि यह बेहद दुखद है कि पाकिस्तान में धर्म के नाम पर भेदभाव होता है। वहां अल्पसंख्यक हमेशा ही संकट में रहे हैं। इसलिए वे आज भी भागकर भारत में शरण लेते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार भारत आए शरणार्थियों की सुध नहीं लेती है। इसके अलावा उन्होंने सीमा पर भारतीय जवान का सिर काटे जाने के मामले कहा कि केंद्र सरकार को तब पाकिस्तान के साथ सभी कूटनीतिक बातचीत रोक देनी चाहिए थी।
वहीं देशभर से आए किसानों के संगठनों से राजनाथ ने कहा कि केंद्र में एनडीए की सरकार आने पर रिटेल में एफडीआई के फैसले की समीक्षा होगी व नई कृषि नीति लाई जाएगी। जबकि अल्पसंख्यक समुदाय के प्रतिनिधियों से मुलाकात में राजनाथ ने कहा कि भाजपा नफरत फैलाने वाली पार्टी नहीं है।
उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी सरकार का हवाला देकर कहा कि एक भी व्यक्ति नहीं कह सकता है कि एनडीए सरकार ने अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव किया। उन्होंने कहा कि कुछ दल सुनियोजित तरीके से भाजपा को बदनाम करते रहते हैं। राजनाथ ने अल्पसंख्यक समुदाय के प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे ही इस भ्रांति को दूर कर कर सकते हैं।