{"_id":"68133d54-8412-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"rajnath-said-not-tolerate-rhetoric-in-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनाथ ने चेताया, मीडिया में बयानबाजी बर्दाश्त नहीं","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
राजनाथ ने चेताया, मीडिया में बयानबाजी बर्दाश्त नहीं
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2013 08:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने मीडिया में बेवजह बयानबाजी करने वाले नेताओं को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने पार्टीजनों को नसीहत देते हुए कहा कि वे बोलने में संयम बरतें, जिससे कि पार्टी नेतृत्व भी संयमित रहे।
विज्ञापन
पार्टी की राष्ट्रीय परिषद के महाधिवेशन के समापन मौके पर राजनाथ ने कहा कि नेताओं में यह बीमारी हो गई है कि माइक सामने आते ही वे बोलने लग जाते हैं।
उन्होंने साफ तौर पर कहा कि पार्टी में वहीं लोग बोलेंगे, जिनको बोलने का अधिकार दिया गया है, क्योंकि कई बार अलग-अलग बयान सामने आने से पार्टी को लेकर जनता में भ्रम की स्थिति बन जाती है। इसलिए पार्टीजनों को जो नहीं करना है, उस पर ज्यादा ध्यान न दें।
विज्ञापन
उन्होंने साफ कहा कि मर्यादा तोड़ने से कार्यकर्ताओं व नेताओं को बाज आना चाहिए। दरअसल पीएम उम्मीदवार से लेकर विभिन्न मौकों पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता बेलगाम बयान देते रहे हैं।
विज्ञापन
राजनाथ दो बार कड़ी चेतावनी दे चुके हैं। इसके बावजूद स्थिति में सुधार नहीं होने पर उन्होंने पर अब राष्ट्रीय परिषद की बैठक में नेताओं को कड़ी चेतावनी दी है।