फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rajnath said bjp will not leave hindutva line

राजनाथ बोले, हिंदुत्व की लाइन नहीं छोड़ेगी भाजपा

Sat, 02 Mar 2013 11:05 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Sat, 02 Mar 2013 11:05 PM IST
विज्ञापन
rajnath said bjp will not leave hindutva line

विधिवत भाजपा की कमान संभालने के साथ ही राजनाथ सिंह ने शनिवार को साफ शब्दों में ऐलान कर दिया कि पार्टी हिंदुत्व की लाइन नहीं छोड़ेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा जिस हिंदुत्व की बात करती है वह कोई पूजा पद्धति नहीं, बल्कि जीवन शैली है।

विज्ञापन


तालकटोरा स्टेडियम में राष्ट्रीय परिषद के महाधिवेशन में अध्यक्ष के तौर पर राजनाथ सिंह के चुनाव पर मुहर लगा दी गई। इस मौके पर सिंह ने दिल्ली का तख्त मिलने पर शासन चलाने के लिए पार्टी का रोडमैप पेश किया।
विज्ञापन


उन्होंने पार्टीजनों को केंद्र की सत्ता पाने के लिए कई नसीहतें दी और लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने को कहा। साथ ही कहा कि पार्टीजन अपने दिल का दायरा व्यापक बनाएं। उन्होंने सभी प्रदेश अध्यक्षों से कहा कि वे शीघ्र बूथ कमेटी बनाएं। भगवान बुद्ध, महात्मा गांधी, पं. दीनदयाल उपाध्याय और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जिक्र कर राजनाथ ने पार्टीजनों से कहा कि राजनीति को आध्यात्म से जोड़कर ही हम सफल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमें इस बात का गर्व है कि भाजपा देश की अकेली कैडर आधारित पार्टी है और वह संगठन के मामले में कांग्रेस से आगे निकल गई है। यूपीए सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए राजनाथ ने कहा कि कांग्रेस को करप्शन ही मारेगा।

राजनाथ ने भाजपा का रोडमैप पेश करते हुए कहा कि सत्ता में आने पर भारत को विश्व की वौद्धिक राजधानी के साथ ही कृषि राजधानी के तौर पर स्थापित किया जाएगा। महिलाओं पर बढ़ते अपराधों के रोकथाम के लिए भाजपा ने मृत्युदंड की वकालत कर सख्त कानून बनाने का इरादा जताया है।

पार्टी ने कहा है कि सत्ता में आने पर रामसेतु को राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया जाएगा। अपने संबोधन में राजनाथ सिंह ने राममंदिर का कोई जिक्र नहीं किया। उन्होंने शरणार्थियों के लिए नीति बनाने, तेलंगाना राज्य का निर्माण से लेकर विज्ञान में शोध को बढ़ावा देने का भी ऐलान किया।

बढ़ेगा संसदीय बोर्ड का दायरा
भाजपा ने अपने संसदीय बोर्ड का दायरा बढ़ाने का फैसला किया है। यह पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारक निकाय है। बोर्ड का दायरा बढ़ाने का फैसला गुजरात के सीएम नरेंद्र मोदी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को इसमें जगह देने के उद्देश्य से किया गया है। गौरतलब है कि गुजरात में जीत की हैट्रिक लगाने के बाद से ही मोदी को संसदीय बोर्ड में शामिल किए जाने की चर्चा चल रही है।


20वीं सदी कांग्रेस की थी तो 21वीं सदी भाजपा की होगी। कांग्रेस की नेतृत्व वाली यूपीए सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। हर ओर भ्रष्टाचार का बोलबाला है। यह करप्शन ही कांग्रेस को मार डालेगा।-- राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed