फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rajnath promisses to bangladeshi hindu to accept as refugee

बांग्लादेश के प्रताड़ित हिंदुओं को शरणार्थी का दर्जा देंगे: राजनाथ

Sun, 30 Mar 2014 09:37 PM IST
Updated Sun, 30 Mar 2014 09:37 PM IST
विज्ञापन
rajnath promisses to bangladeshi hindu to accept as refugee

भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर धार्मिक आधार पर देश को बांटने का आरोप लगाया। गुवाहाटी में एक सभा को साबोधित करते हुए उन्होंने अपने वादे दोहराया कि केंद्र में सत्ता में आने पर उनकी पार्टी बंगलादेश से प्रताड़ित और भागकर भारत में आए हिंदुओं को शरणार्थी का दर्जा देगी।

विज्ञापन


राजनाथ ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर असम में बराक घाटी के करीमगंज में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा उन घुसपैठियों को बर्दाश्त नहीं करेगी, जो देश को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन


मगर बांग्लादेश से धार्मिक आधार पर प्रताड़ित होने के बाद जो हिंदू भारत आए हैं उन्हें शरणार्थी का दर्जा दिया जाएगा।

'सत्ताधारी दल करा रहा है घुसपैठ'

rajnath promisses to bangladeshi hindu to accept as refugee

उन्होंने सत्ताधारी दल आरोप लगाया कि वह वोट बैंक के लिए बांग्लादेश से घुसपैठ करा रहा है। उन्होंने कहा कि 1971 बांग्लादेश से भारत आने का आखिरी वैधानिक समय था और उसके बाद जो भी बांग्लादेशी भारतीय सीमा में आया है, उसने अवैध तरीके से भारत में घुसपैठ की है।

लेकिन वहां से भागकर आए हिंदुओं के लिए उन्होंने कहा कि वे प्रताड़ित हैं और उन्हें शरणार्थी समझा जाएगा। राजनाथ ने कहा, ‘बांग्लादेश से यदि कोई हिंदू धार्मिक आधार पर प्रताड़ित होकर भारतीय सीमा में आता है, तो उसे घुसपैठिया नहीं माना जाना चाहिए।

उसे हर हाल में शरणार्थी का दर्जा मिलना चाहिए, लेकिन यदि कोई बांग्लादेशी यहां आता है और उसे सिर्फ वोट बैंक के लिए यहां पंजीकृत किया जाता है तो भाजपा को यह बर्दाश्त नहीं होगा।’

'भाजपा बांग्लादेशियों के खिलाफ नहीं है'

rajnath promisses to bangladeshi hindu to accept as refugee

राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा वैध कागजात के आधार पर भारत आने वाले बांग्लादेशियों के खिलाफ नहीं है। लेकिन अवैध तरीके यहां आना जायज नहीं है।

उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया चलनी चाहिए लेकिन एक अवधि के बाद उन्हें अपने देश लौट जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि भारत में हिंदू अधिक हैं, बावजूद इसके भारत दुनिया का एकमात्र ऐसा मुल्क है, जहां सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed