{"_id":"b89450f1b1d635c19d6d2b6d83dcd626","slug":"rajnath-on-attacking-mode","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मोदी पर हुए हर हमले का जवाब देंगे'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'मोदी पर हुए हर हमले का जवाब देंगे'
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 07 Sep 2013 05:24 PM IST
विज्ञापन
वंजारा की चिट्ठी बम के बाद गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर लग रहे आरोपों को जवाब देने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह खुलकर सामने आ गए हैं।
विज्ञापन
भाजपा की आईटी सेल की मीटिंग में बोलते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस जानबूझ कर नरेंद्र मोदी को निशाना बना रही है। झूठे आरोपों के जरिए मोदी को फंसाया जा रहा है।
विज्ञापन
राजनाथ सिंह ने कहा कि ऐसे हमलों में हम नरेंद्र मोदी के साथ हैं और इसके खिलाफ आक्रमक रूख अपनाएंगे। सिंह ने आगे कहा कि आने वाले समय में उन पर हमले और तेज होंगे।
विज्ञापन
इन हमलों का जवाब हम मजबूती से खड़े होकर देंगे। इसके लिए सोशल नेटवर्किंग साइट का भी इस्तेमाल किया जाएगा। सोशल नेटवर्किंग साइट के जरिए लोगों को बताया जाएगा कि कैसे कांग्रेस मोदी को बदनाम करने की कोशिश कर रही है?
राजनाथ सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि यूपीए की सरकार को लगता है कि हम अपनी उपलब्धियों के आधार पर तो जीत नहीं सकते, इसलिए वो इस तरह का कुप्रचार कर रही है।