फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rajnath non committal on modi's pm candidature

मोदी की पीएम पद की दावेदारी पर राजनाथ खामोश

Sun, 14 Apr 2013 07:34 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Sun, 14 Apr 2013 07:34 PM IST
विज्ञापन
rajnath non committal on modi's pm candidature

नरेंद्र मोदी को भाजपा की ओर से पीएम पद का उम्मीदवार बनाए जाने की भले ही अटकलें लगाई जा रही हों लेकिन पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह रविवार को इस मसले पर कोई भी प्रतिबद्धता व्यक्त करने से बचते रहे।

विज्ञापन


हालांकि उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री की सराहना करते हुए कहा कि मोदी देश के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। इसके साथ ही सिंह ने भरोसा जताया कि जदयू समेत एनडीए का कोई भी घटक दल गठबंधन से अलग नहीं होगा। जदयू पीएम पद के लिए मोदी के नाम का विरोध कर रही है।
विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के पीएम पद के उम्मीदवार पर अंतिम निर्णय भाजपा संसदीय बोर्ड लेगा। सिंह ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि पार्टी का संसदीय बोर्ड जो भी फैसला करेगा, उससे कोई संकट उत्पन्न नहीं होगा। हालांकि भाजपा नेता ने इस सवाल का जवाब नहीं दिया कि क्या वह मोदी को पीएम पद का उम्मीदवार घोषित नहीं करने का सुझाव दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक टेलीविजन चैनल को दिए इंटरव्यू में सिंह ने कहा कि मैं यह स्वीकार करता हूं कि देश में यदि कोई व्यक्ति सबसे अधिक पॉपुलर है तो वह नरेंद्र मोदी हैं। मोदी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही आम जनता के बीच भी खासे लोकप्रिय हैं। इससे कोई भी इंकार नहीं कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed