{"_id":"38356616-9eca-11e2-b1bb-d4ae52bc57c2","slug":"rajnath-hails-modi-as-india-most-popular-leader","type":"story","status":"publish","title_hn":"'नरेंद्र मोदी देश के सबसे लोकप्रिय नेता'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'नरेंद्र मोदी देश के सबसे लोकप्रिय नेता'
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Sat, 06 Apr 2013 09:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगले लोकसभा चुनावों में नरेंद्र मोदी की भूमिका पर लग रही अटकलों के बीच भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा है कि आज की तारीख में मोदी नि:संदेह देश के सबसे लोकप्रिय नेता हैं।
विज्ञापन
एक टीवी कार्यक्रम में उन्होंने कहा, ‘कोई भी इस तथ्य से इंकार नहीं कर सकता और न इस बारे में दो राय है कि मोदी देश के सबसे लोकप्रिय नेता हैं।’
हालांकि उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रधानमंत्री उम्मीदवार का चयन पार्टी का केंद्रीय बोर्ड करेगा। इसमें ‘मेरा निजी मत’ विशेष महत्व नहीं रखता।
एक दंगे के लिए आलोचना
राजनाथ ने कहा कि कांग्रेसी मुख्यमंत्रियों वाले देश के विभिन्न राज्यों में कई बार सांप्रदायिक दंगे हुए, जबकि मोदी के शासन में हुए एक दंगे के लिए उनकी आलोचना की जाती है और गुजरात के विकास के मुद्दे को दरकिनार करने का प्रयास होता है।
विज्ञापन
हाल में सीआईआई के एक कार्यक्रम में कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि देश को समस्याओं से निजात दिलाने के लिए कोई नेता घोड़े पर सवार होकर नहीं आएगा।
विज्ञापन
किस की तरफ किया इशारा
इस पर राजनाथ ने कहा, ‘अगले चुनाव में भाजपा सत्ता में आएगी और उसका नेता घोड़े पर सवार होकर नहीं आएगा। वह नेता जमीन से जुड़ा होगा, जो 30-35 साल जनता के बीच काम कर चुका होगा।’
उन्होंने कहा, ‘हमारा नेता उन लोगों जैसा नहीं होगा जो इंग्लैंड, अमेरिका और इटली में पढ़े हैं और जिनका राजनीति से वास्ता मात्र पांच-दस साल का है।’