फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rajnath gave tips bjp for mission 2014

राजनाथ ने दिया मिशन 2014 के लिए कामयाबी का मंत्र

Tue, 30 Jul 2013 12:02 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Tue, 30 Jul 2013 12:02 AM IST
विज्ञापन
rajnath gave tips bjp for mission 2014

अमेरिका की यात्रा से लौटे भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने अब पार्टी कैडर को मिशन 2014 के लिए घर-घर जाने का सियासी कामयाबी का मंत्र दिया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश ही नहीं अमेरिका समेत विश्व के प्रवासी भारतीयों (एनआरआई) में भी भाजपा को लेकर अच्छा माहौल बन रहा है और वे भी चाहते हैं कि यहां अगली सरकार भाजपा के नेतृत्व की बने।
विज्ञापन


तालकटोरा में महिला मोर्चा के कार्यकर्ता सम्मेलन को राजनाथ, लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज, राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली तथा पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सभी ने कार्यकर्ताओं से कमल का संदेश घर-घर जाकर पहुंचाने व चुनाव के लिए तैयार हो जाने का आग्रह किया।

राजनाथ ने इस मौके पर महिला कार्यकर्ताओं को कांग्रेस मुक्त भारत बनाने का संकल्प भी दिलाया। उन्होंने कहा कि मिशन 2014 के तहत हमें हर हालत में कांग्रेस को शिकस्त देकर भाजपा की सरकार बनानी है।


सुषमा ने समय से पहले चुनाव की आशंका जताते हुए कहा कि यूपीए सरकार की हालत को देखते हुए लगता है कि मिशन 2014 अब मिशन 2013 में बदल सकता है।

उन्होंने कैडर से कहा कि मुसलिम सुमदाय के मन में भाजपा के प्रति बनाई जा रही गलत छवि को दूर करने के लिए उन तक पहुंच बनानी होगी।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की सत्ता में लौटने की संभावना देख कांग्रेस अल्पसंख्यकों में दहशत का माहौल बना रही है।

पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस मुसलिम समुदाय के मन में यह दहशत पैदा करने में लगी है कि यदि भाजपा सत्ता में आ गई तो उन पर घोर अन्याय होंगे।

सम्मेलन में महंगाई, भ्रष्टाचार, आतंकवाद, महिला सुरक्षा समेत विभिन्न मुद्दों पर यूपीए सरकार भाजपा के निशाने पर रही।

महिला मोर्चा अध्यक्ष सरोज पांडेय ने महिला आरक्षण बिल को पारित कराने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस महिलाओं को संसद व विधानसभाओं में आरक्षण देने के नाम पर धड़ियाली आंसू बहाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed