फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Rajnath big statement on naxalis.

नक्सलियों को लेकर राजनाथ का बड़ा बयान, क्या आपने पढ़ा?

Sun, 31 May 2015 11:20 PM IST
Updated Sun, 31 May 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
Rajnath big statement on naxalis.

विकास के लिए नक्सलियों को बाधा बताते हुए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हिंसा, कष्टों को व्यक्त करने का तरीका नहीं हो सकता है। राजनाथ ने कहा कि केंद्र शांति को सुनिश्चित करने के लिए कोई भी कड़ा रुख अपनाने के लिए तैयार है।

विज्ञापन


बस्तर के घने जंगलों में स्थिति सीआरपीएफ कैंप में जाने वाले पहले गृहमंत्री सिंह ने सुरक्षा दलों को आश्वस्त किया कि केंद्र सरकार उनके प्रयासों का पूरा समर्थन करेगी।
विज्ञापन


अर्धसैनिक बलों के जवानों को संबोधित करते हुए गृहमंत्री ने कहा कि आप देश के लिए लड़ रहे हैं और आप जीतेंगे। हम आपके पीछे मजबूती से खड़े हैं।

इस बीच छत्तीसगढ़ से दिल्ली वापस लौटने के क्रम में गृहमंत्री के विमान को खराब मौसम के कारण रायपुर आने वाले विमान को वापस बस्तर के जगदलपुर लौटना पड़ा। इस कारण उन्हें दिल्ली लौटने में करीब दो घंटे की देरी हो गई। वे शाम करीब 7.30 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बनेंगे 400 थाने

Rajnath big statement on naxalis.

केंद्र सरकार ने नक्सल प्रभावित 10 राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 400 पुलिस थाने और चौकी स्थापित करने को मंजूरी दी है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार बताया गया कि सरकार 10 राज्यों में सुरक्षा की दृष्टि से मजबूत 400 थाने बनवा रही है।

इसके लिए प्रत्येक राज्यों को 2-2 करोड़ रुपये की राशि दी जाएगी। योजना के लिए चयनित दस राज्यों में आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्यप्रदेश, ओडिशा, उत्तरप्रदेश और पश्चिम बंगाल शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed