फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rajiv pratap rudy flown aircraft

विमान उड़ाते समय ही माइक पर बोलने लगे भाजपा नेता

Fri, 07 Jun 2013 11:56 PM IST
पणजी/ब्यूरो
पणजी/ब्यूरो Updated Fri, 07 Jun 2013 11:56 PM IST
विज्ञापन
rajiv pratap rudy flown aircraft

नेताओं को यदि माइक मिल जाए तो वे भाषण देने से खुद को रोक नहीं पाते हैं, अब वह भले ही विमान में ही क्यों न हों।

विज्ञापन


यह बात सभी जानते हैं कि भाजपा महासचिव राजीव प्रताप रूडी पायलट भी हैं। वे इंडिगो एयरलाइंस का विमान भी उड़ाते हैं।

भाजपा की कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लेने जा रहे रूडी शुक्रवार को दिल्ली से गोवा विमान उड़ाकर ले गए। कैप्टन की वर्दी में पहुंचे रूडी ने दिल्ली से गोवा की यात्रा के दौरान माइक का जमकर उपयोग किया।


वे कई बार तो कैप्टन की बजाय टूरिस्ट गाइड ज्यादा लगे। चूंकि फ्लाइट में भाजपा नेताओं के साथ ही कई पत्रकार भी थे, इसलिए वे कॉकपिट से लगातार बताते रहे कि विमान कहां पहुंच गया है।
विज्ञापन


उन्होंने नेताओं और पत्रकारों का स्वागत भी किया। विमान का माइक उनके साथ बना रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed