फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rajiv pratap rudi will fly plane to save his cpl

लाइसेंस बचाने को प्लेन उड़ाएंगे मोदी के 'मंत्री जी'

Mon, 29 Feb 2016 01:37 PM IST
Updated Mon, 29 Feb 2016 01:37 PM IST
विज्ञापन
rajiv pratap rudi will fly plane to save his cpl

देश में ऐसा पहली बार होगा जब एक केन्द्रीय मंत्री व्यवसायिक एयरलाइन के लिए प्लेन उड़ाएगा, हालांकि उनको इसके बदले में कोई मेहनताना नहीं मिलेगा। और ऐसा करने वाले हैं स्किल डेवलपमेंट और संसदीय कार्य राज्यमंत्री राजीव प्रताप रूडी, जिन्हें अपना पायलट का लाइसेंस बचाए रखने के लिए प्लेन उड़ाना होगा।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार केन्द्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी जल्द ही एयर इंडिया और इंडिगो के व्यवसायिक प्लेन को उड़ाते दिख सकते हैं। असल में रूडी एयरबस ए 320 के ट्रेंड पायलट हैं और उन्होंने साल 2007 में फ्लोरिडा में विमान उड़ाने का प्रशिक्षण लिया था।
विज्ञापन


प्रशिक्षण के बाद उन्होंने कई घंटों की उड़ान का अनुभव हासिल किया था, लेकिन पिछले काफी समय से उन्होंने कोई प्लेन नहीं उड़ाया है। जबकि एक पायलट को अपना लाइसेंस जारी रखने के लिए एक निश्चित उड़ान भरना जरूरी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेशेवर पायलट हैं राजीव प्रताप रूडी

rajiv pratap rudi will fly plane to save his cpl

ऐसे में अगर रूडी  को अपना पेशेवर पायलट का लाइसेंस बचाए रखना है तो उन्हें जल्द ही किसी प्लेन को उड़ाना होगा। रूडी  ने बताया कि उनका लाइसेंस जल्द ही एक्सपायर हो सकता है, इसे बचाए रखने के लिए उन्हें जल्द ही विमान उड़ाना होगा।

उन्होंने बताया कि उन्हें एयर इंडिया और इंडिगो से विमान उड़ाने का प्रस्ताव मिल चुका है। मैं अपने लाइसेंस को बचाए रखना चाहता हूं, इसलिए जल्द ही इनमें से किसी एक एयरलाइन का चुनाव कर लूंगा।

भाजपा के वरिष्ठ नेता रूडी निश्चित घंटों की उड़ान के अपने अनुभव के कारण वरिष्ठ पायलट की हैसियत रखते हैं। उन्होंने जो ए 320 प्लेन उड़ाया है वह भारत में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है।

सीनियर केबिन क्रू मेंबर रही हैं रूडी की पत्नी नीलम प्रताप

rajiv pratap rudi will fly plane to save his cpl

बता दें कि पूर्व में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में रूडी कुछ दिनों के लिए नागरिक उड्डयन मंत्री भी रह चुके हैं। उनकी पत्नी नीलम प्रताप इंडियन एयरलाइन में सीनियर केबिन क्रू इंचार्ज हुआ करती थी।

साल 2003 में जब वह इंडियन एयरलाइन में केबिन क्रू की सदस्य हुआ करती थी तब रूडी ही उड्डयन मंत्री थे।

वर्तमान संसद में रूडी अकेले सदस्य हैं जो पायलट हैं, उनसे पहले पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ही पेशेवर पायलट हुआ करते थे। हालांकि राजनीति में आने से पहले उन्होंने इंडियन एयरलाइन की अपनी नौकरी छोड़ दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed