फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rajiv gandhi killing case convict gets gold medal

राजीव गांधी के हत्यारे ने जीता स्वर्ण पदक

Fri, 15 Mar 2013 12:21 AM IST
चेन्नई/एजेंसी
चेन्नई/एजेंसी Updated Fri, 15 Mar 2013 12:21 AM IST
विज्ञापन
rajiv gandhi killing case convict gets gold medal

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के मामले में दोषी ठहराए जा चुके पेरारिवलन ने जेल विभाग की ओर से आयोजित शैक्षणिक एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम के एक डिप्लोमा कोर्स में स्वर्ण पदक जीता है।

विज्ञापन


यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार वेल्लोर सेंट्रल जेल में बंद पेरारिवलन ने डेस्क टॉप पब्लिशिंग ऑपरेटर के डिप्लोमा कोर्स में पहला स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन


इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन महात्मा गांधी कम्यूनिटी कॉलेज और तमिलनाडु ओपन यूनिवर्सिटी की मदद से किया गया था।

पेरारिवलन के साथ मुरुगन और संतन को भी 1991 में राजीव गांधी की हत्या के मामले में मृत्युदंड दिया गया था। इन तीनों की दया याचिकाओं को राष्ट्रपति ने खारिज कर दिया था जिसे तीनों ने चुनौती दी थी। यह मामला अब सुप्रीम कोर्ट में लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञप्ति में बताया गया कि कैटरिंग असिस्टेंट, फोर व्हीलर मकैनिक, डेस्क टॉप पब्लिशिंग ऑपरेटर और हाउस इलेक्ट्रिशियन के डिप्लोमा कोर्स में प्रथम स्थान हासिल करने वाले कैदियों को स्वर्ण पदक दिया गया। इसके लिए जनवरी 2012 में 185 कैदियों ने परीक्षा दी थी जिनमें से 175 कैदी पास हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed