फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rajinder sachar said 95 percent beaf trader are hindu

'देश में 95 प्रतिशत बीफ व्यापारी हिंदू हैं'

Sat, 21 Nov 2015 01:03 PM IST
Updated Sat, 21 Nov 2015 01:03 PM IST
विज्ञापन
rajinder sachar said 95 percent beaf trader are hindu

दिल्ली हाई कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस राजिन्दर सच्चर ने कहा है कि देश में बीफ के व्यापार में मुस्लिमों की अपेक्षा हिंदुओं की संख्या बहुत ज्यादा है। वे बोले कि 95 प्रतिशत बीफ व्यापारी हिंदू हैं।

विज्ञापन


जब सेमिनार में सच्चर ने ये बात कही तो बहुत से लोगों को उनकी ये बात पसंद नहीं आई और वहां बैठे बहुत से शिक्षक और विद्वान उठकर बाहर चले गए। इतना ही नहीं, कुछ लोगों ने तो हॉल के पंखे और लाइटें बंद करके सच्चर से चुप हो जाने को भी कहा।
विज्ञापन


सच्चर ने ये बात मथुरा के एक कॉलेज में हो रेडिकल इस्लाम पर हो रहे एक तीन दिवसीय सेमिनार में कही है, जिसमें भारत के अलावा कनाडा, अफगानिस्तान, बाग्लादेश और अन्य कई देशों के विद्वानों ने हिस्सा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक मथुरा के डिग्री कॉलेज के एक शिक्षक शिव राज भारद्वाज ने कहा कि जब सच्चर ने कहा कि 95 प्रतिशत बीफ व्यापारी हिंदू हैं तो लोग उनका विरोध करने लगे। वे बोले कि हम सभी को बोलने का हक है, लेकिन बोलते समय सही शब्दों के चुनाव का ध्यान रखना जरूरी है।

सांसदों-विधायकों की बीफ कंपनी

rajinder sachar said 95 percent beaf trader are hindu

वे बोले कि 95 प्रतिशत बीफ व्यापारी हिंदू होने के बावजूद दादरी जैसी घटना का होना देश के लिए बहुत ही बुरा है। कुछ खाने से किसी धर्म का क्या लेना देना। वे यह भी बोले कि वह भी बीफ खा सकते हैं।

हाल ही में एक न्यूज चैनल ने यूपी के सरधाना से बीजेपी के विधायक संगीत सोम पर बीफ ट्रेडिंग कंपनी का मालिकाना हक होने का खुलासा किया था। हालांकि बाद में इसे नकार दिया गया।

इसे लेकर सच्चर ने कहा कि देश में तो सांसदों और विधायकों की भी बीफ ट्रेडिंग कंपनियां हैं, फिर सिर्फ आम आदमी को ही टारगेट क्यों किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed