{"_id":"8048f0a632f2fd8353468ca4bd1c7f20","slug":"rajeev-pratap-rudi-statement-on-nitish-kumar","type":"story","status":"publish","title_hn":"'पीएम बनने का ख्वाब देख रहे हैं नीतीश'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'पीएम बनने का ख्वाब देख रहे हैं नीतीश'
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 21 Sep 2013 06:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा नेता राजीव प्रताप रूड़ी ने कहा कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनने का ख्वाब देख रहे हैं।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद राजीव प्रताप रूड़ी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के ख्वाब को ही पूरा करने के लिए वो दिल्ली का दौरा कर रहे हैं। ऐसे में दिल्ली की गद्दी के चक्कर में राज्य से हाथ धो बैठेंगे।
रूड़ी ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री बनने की ललक में नीतीश कुमार हाल के दिनों में कांग्रेस से संपर्क साधे हुए हैं। इसी ख्वाब को पूरा करने के लिए दिल्ली का दौरा कर रहे है।
ऐसे में दिल्ली तो दूर वह प्रदेश में भी अपनी सरकार को नहीं बचा पायेंगे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को भाजपा के वरिष्ठ नेता और नरेन्द मोदी का फोबिया हो गया है।
विज्ञापन
उनके इसी मोदी फोबिया से भाजपा को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि एक तरह से नीतीश कुमार देश में घूम-घूम कर मोदी का ही प्रचार कर रहे है।
नीतीश कुमार को राज्य में शासन और सरकार से कोई मतलब नहीं रह गया है। उन्होंने राज्य की जनता को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है।