फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rajdhani express's driver quick reaction save passengers

चालक की सूझ-बूझ, हादसे का शिकार होने से बची 'राजधानी'

Tue, 29 Sep 2015 09:24 AM IST
Updated Tue, 29 Sep 2015 09:24 AM IST
विज्ञापन
rajdhani express's driver quick reaction save passengers

पूर्व मध्य रेलवे दानापुर मंडल के पटना-मुगलसराय रेलमार्ग पर रविवार की देर रात उसिया गांव के पास 12309 अप राजधानी एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गई।

विज्ञापन


रेलवे ट्रैक पर रखे सीमेंटेड स्लीपर को देख ट्रेन चालक ने तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगाकर हादसा होने से रोक दिया। इसकी जानकारी मिलते ही रेलकर्मियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


राजेंद्र नगर पटना से नई दिल्ली को जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस रविवार की रात्रि 9 बजकर 12 मिनट पर जैसे ही उसियां हाल्ट के पास पहुंची चालक की नजर रेलवे ट्रैक पर रखे सीमेंटेड स्लीपर पर पड़ी। चालक स्लीपर देखकर घबड़ा गया और तत्काल उसने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को तत्काल रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे का कोई भी अधिकारी कुछ भी बताने को तैयार नहीं

rajdhani express's driver quick reaction save passengers

इसके बाद ट्रेन के दोनों चालकों ने मशक्कत के स्लीपर को हटाया। छह मिनट के बाद ट्रेन को अपने गंतव्य के लिए रवाना किया गया। स्थानीय रेल कर्मचारियों का कहना है कि राजधानी एक्सप्रेस के गुजरने से ठीक 16 मिनट पहले ट्रैक से मालगाड़ी गुजरी थी।

उस समय ट्रैक पर स्लीपर नहीं था। रात्रि में राजधानी एक्सप्रेस के आने के पूर्व रेलवे लाइन पर सीमेंटेड स्लीपर ट्रैक पर कैसे पहुंचा, इसको लेकर रेलवे का कोई भी अधिकारी कुछ भी बताने को तैयार नहीं है।

सिर्फ जांच के बाद रिपोर्ट आने की बात कहीं जा रही है। एके मिश्रा, स्टेशन अधीक्षक दिलदारनगर ने कहा कि रेलवे ट्रैक पर सीमेंटेड स्लीपर कैसे पहुंचा, इसकी जांच कराई जा रही है। जांच के बाद ही कोई तथ्य सामने आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed