{"_id":"08047ad8-1174-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"rajdhani-and-shatabdi-trains-will-increase-the-speed","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी और शताब्दी ट्रेनों की बढ़ेगी रफ्तार ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
राजधानी और शताब्दी ट्रेनों की बढ़ेगी रफ्तार
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Mon, 08 Oct 2012 11:44 PM IST
विज्ञापन
राजधानी और शताब्दी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें को जल्द ही और ज्यादा रफ्तार देने की तैयारी है। रेलवे इन ट्रेनों के लिए इलेक्ट्रिकल मल्टी यूनिट (ईएमयू) ट्रेन सेट खरीदने की तैयारी कर रहा है। इसके बाद इन ट्रेनों को 150 किमी प्रति घंटा तक की तेज रफ्तार से दौड़ाया जा सकेगा। रेल मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि राजधानी और शताब्दी ट्रेनों के लिए आधुनिक ईएमयू ट्रेन सेट इस्तेमाल किए जाने की दिशा में काम चल रहा है। इससे इन ट्रेनों को 130-150 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलाया जा सकेगा, जबकि इसके लिए मौजूदा रेलवे ट्रैक या सिग्नल सिस्टम में भी कोई बदलाव करने की जरूरत नहीं होगी।
अधिकारी के मुताबिक राजधानी ट्रेनों के मौजूदा रूट भी 150 किमी प्रति घंटा की रफ्तार के लिए पूरी तरह फिट हैं, लेकिन अभी राजधानी और शताब्दी ट्रेनों की औसत रफ्तार 90 किमी प्रति घंटा ही रहती है। इसकी बड़ी वजह कई जगह गति सीमा तय रहती है, जबकि मौजूदा रेल इंजन रफ्तार भी धीमी गति से पकड़ते हैं। ईएमयू ट्रेन सेटों में 21 कोच होंगे। एक ट्रेन के लिए इन कोचों की लागत 200 करोड़ रुपये होगी। रेलवे का दावा है कि नए ट्रेन सेट ईको फ्रेंडली होंगे और इनमें ऊर्जा की खपत 30 फीसदी कम होगी।