{"_id":"0729fa1c3a863561971f99d08b7a781b","slug":"rajasthan-youth-arrested-for-threatening-ministers-by-email-hindi-news-ar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्रियों को धमकी भरे ईमेल भेजने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मंत्रियों को धमकी भरे ईमेल भेजने वाला गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
Updated Sun, 28 Dec 2014 08:07 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान के गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया समेत दस कैबिनेट और छह राज्य मंत्रियों को इंडियन मुजाहिदीन (आईएम) का धमकी भरा मेल करने वाले युवक की पहचान हो गई है।
विज्ञापन
यह मेल जयपुर के ही एक युवक ने बेरोजगारी से परेशान होकर किए थे। आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने शनिवार रात उसे गिरफ्तार किया और उससे पूछताछ की।
एटीएस ने बताया कि गिरफ्तार किया गया युवक सुशील मुरलीपुरा का रहने वाला है। उसने पूछताछ में मेल भेजने का कारण बेरोजगारी को बताया। सुशील ने मेल विद्याधर नगर के साइबर कैफे से किए थे।
विज्ञापन
गूगल से आईपी एड्रेस मिलते ही एटीएस ने साइबर कैफे पर छापा मारा, जहां से इस युवक की जानकारी मिली। गौरतलब है कि सुशील ने ई-मेल में 26 जनवरी को राजस्थान में बडे़ धमाके करने की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन
मंत्रियों के पास धमकी भरा ई-मेल आने से राजस्थान पुलिस तुरंत हरकत में आई और जांच के लिए गूगल से सहयोग मांगा। मंत्रियों को यह मेल 22 दिसंबर को भेजे गए थे।