आजम की भैंस के बाद मंत्री के कुत्ते से पुलिस घनचक्कर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के स्वास्थ मंत्री राजेंद्र राठौर का पांच महीने का गुम हुआ कुत्ता वापस मिलने से जयपुर पुलिस को बड़ी राहत मिली है।
यह पुलिस के लिए एक बड़ी मुसीबत के टलने की तरह है क्योंकि पुलिस की टीम जयपुर में उस वक्त कुत्ते की तलाश में लगी हुई थी जिस वक्त शहर में एक गैंगरेप की बड़ी वारदात को सुलझाना बाकी था।
शनिवार को जयपुर के सोडाला पुलिस स्टेशन में कुत्ते की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी जिसके बाद से ही पुलिस की टीम कुत्ते की तलाश में लगी हुई थी।
हालांकि कुत्ता वापस मिल गया है। टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के अनुसार एक स्थानीय व्यक्ति कुत्ते को मंत्री के घर आकर लौटा गया। उसने कहा कि सुबह की सैर के वक्त वह कुत्ता उसे पास की सड़क पर मिला था।
कांग्रेस ने लगाए पुलिस पर आरोप
मंत्री के यहां काम करने वाले व्यक्ति ने कहा कि शनिवार को मंत्री जी का कुत्ता घर से बाहर निकल गया था। एक बुजुर्ग व्यक्ति को वह कुत्ता मिला। उन्होंने तलाशने की कोशिश की कि यह किसका कुत्ता है लेकिन उन्हें इस बारे में पता नहीं चल सका इसलिए वे उसे अपने साथ ले गए। बुजुर्ग ने सोच लिया था कि वे कुत्ते को किसी शेल्टर हाउस में रख देंगे लेकिन अखबारों के जरिए उन्हें पता चला कि कुत्ता मंत्री का है तो वे खुद घर आकर लौटा गए।
इस पूरे मसले को मुद्दा बनाते हुए कांग्रेस ने पुलिस पर आरोप लगाए कि शुक्रवार को जयपुर में हुई गैंगरेप की घटना के बार में कोई खोजबीन नहीं हुई है जबकि पुलिस मंत्री का कुत्ता खोजती रही। शुक्रवार को हुई इस घटना में महिला से गैंगरेप के बाद आरोपियों ने वैशाली नगर स्थित महिला का घर भी लूट लिया था।
राज्य कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता अर्चना शर्मा ने इस मामले पर कहा कि यह बेहद शर्मनाक है कि शहर में इस तरह के गंभीर अपराध हो रहे हैं और पुलिस उनकी छानबीन करने की जगह मंत्रियों के कुत्ते खोज रही है।
इस पूरे मामले में पुलिस ने कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।
(तस्वीर- टाइम्स ऑफ इंडिया)