{"_id":"a13b747a48c47b218fbfb63608ed69f6","slug":"rajasthan-leaders-work-on-modi-s-formula-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरेंद्र मोदी के फार्मूले पर काम करेंगे राजस्थान के विधायक","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
नरेंद्र मोदी के फार्मूले पर काम करेंगे राजस्थान के विधायक
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 04 Dec 2014 07:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब राजस्थान के विधायक भी अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र से शीघ्र एक-एक गांव चुनकर उन्हें आदर्श गांव बनाएंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सुझाव के बाद मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने राजस्थान में विधायक आदर्श ग्राम योजना पर अमल शुरू किया है।
विज्ञापन
पिछले दिनों मोदी ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर केन्द्र की सांसद आदर्श ग्राम योजना की तर्ज पर विधायकों के लिए आदर्श ग्राम योजना की शुरूआत करने का सुझाव दिया था।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि योजना का खाका राजे ने तैयार कर लिया है। जिसके तहत विधायक अपने चयनित गांव के विकास के लिए अपने कोष का कुछ हिस्सा भी खर्च कर सकेंगे।
विज्ञापन
राजे ने राजस्थान में सात साल पहले चली दीनदयाल आदर्श ग्राम योजना की स्थिति पर भी रिपोर्ट मांगी है। राजे के पिछले कार्यकाल में दीनदयाल आदर्श ग्राम योजना लागू की गई थी, जिसमें वर्ष 2006-07 के दौरान 50 गांवों को आदर्श बनाने के लिए 7.5 करोड़ रुपए का बजट में प्रावधान किया गया था।
इसके अगले वित्तीय वर्ष में 100 गांवों का चयन हुआ और 15 करोड़ रुपए का प्रावधान रखा गया था। राजे ने रिपोर्ट मांगी है कि संबंधित योजना में चयनित गांवों में कितनी राशि खर्च की गई और कितना विकास हुआ?