{"_id":"51c8d866a3d7f52c0965eecfab24ae27","slug":"rajasthan-hospital-caught-fire-due-to-short-curcit-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान के सबसे बड़े अस्पताल में आग से अफरा-तफरी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
राजस्थान के सबसे बड़े अस्पताल में आग से अफरा-तफरी
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
Updated Mon, 12 Jan 2015 06:34 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान के जयपुर स्थित सबसे बड़े अस्पताल सवाईमान सिंह में सोमवार दोपहर बड़ा हादसा होने से टल गया। अस्पताल के सर्जिकल यूनिट के आईसीयू में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
वेंटिलेटर पर चल रहे मरीजों को तुरंत दूसरी जगह शिफ्ट किया। अस्पताल के आईसीयू में आग लगते ही स्टॉफ ने मरीजों के परिजनों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया। हालांकि इस दौरान अग्निशमन की दो गाडियां मौके पहुंच गई। आग पर काबू पाते ही सभी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन