{"_id":"98c3bc86c56ede7feebdd578aa6cb5bf","slug":"rajasthan-highcourt-send-notice-to-ram-raheem-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेरा प्रमुख को राजस्थान हाईकोर्ट ने भेजा नोटिस","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
डेरा प्रमुख को राजस्थान हाईकोर्ट ने भेजा नोटिस
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
Updated Fri, 15 May 2015 02:35 AM IST
विज्ञापन
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख संत राम रहीम के सिरसा स्थित आश्रम से महिला के गायब होने के मामले में राजस्थान हाईकोर्ट ने राजस्थान के गृह सचिव, पुलिस महानिदेशक और संत राम रहीम को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
गृह सचिव और पुलिस महानिदेशक से पूछा गया है कि मामले में अभी तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई। साथ ही दो सप्ताह के भीतर कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
इस मामले में अदालत में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की गई है। जयपुर के कमलेश बैरवा ने कुछ दिन पहले इस मामले में जयपुर की एक निचली अदालत में इस्तगासा दायर किया था और इसके आधार पर निचली अदालत ने पुलिस को महिला के अपहरण का मामला दर्ज करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
मामला दर्ज होने के बावजूद अभी तक कुछ नहीं होने पर कमलेश ने हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की है।