फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Rajasthan cops get obscene videos on WhatsApp helpline

पुलिस को व्हाट्सएप पर मिल रहे हैं अश्लील वीडियो!

Wed, 03 Dec 2014 01:43 PM IST
Updated Wed, 03 Dec 2014 01:43 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan cops get obscene videos on WhatsApp helpline

देश में कई जगह पुलिस ने व्हाट्सएप हेल्पलाइन शुरु की है लेकिन अधिकतर जगहों पर यह बहुत कारगर साबित नहीं हो पा रही है। इसका एक कारण ये है कि कुछ लोग पुलिस को अश्लील वीडियो भेज रहे हैं।

विज्ञापन


राजस्थान पुलिस भी इन दिनों इसी परेशानी का शिकार है। झालावाड़, उदयपुर, जैसलमेर और झुंझुनू जैसे जिलों से पुलिस के पास आपत्तिजनक और अश्लील वीडियो भेजे जाने की शिकायतें मिली हैं।
विज्ञापन


हालांकि ऐसे लोगों और वीडियो की संख्या बहुत अधिक नहीं है। पुलिस ने ऐसे लोगों को चेतावनी दी है कि वह अपनी हरकतें बंद करें अन्यथा उनके खिलाफ आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस क्यों कर रही इंकार?

Rajasthan cops get obscene videos on WhatsApp helpline

पुलिस ने इस व्हाट्सएप हेल्पलाइन की शुरुआत करीब चार महीने पहले की थी। कुछ जिलों के पुलिस अधिकारी आधिकारिक तौर पर इस बात को मानने से इंकार कर रहे हैं कि उन्हें ऐसी अश्लील वीडियो फोटो आदि भेजी जा रही हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि,"हमने इस सर्विस को इसलिए शुरु किया था ताकि जनता अपने आप पास हो रहे अपराध की तस्वीरें और वीडियो तत्काल हमें भेज सके। लेकिन कुछ लोग वल्गर वीडियो आदि भेज रहे हैं। अब ये रुकने की उम्मीद है क्योंकि हमने कह दिया है कि ऐसा करने वाले को कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।"

झुंझुनू के एसपी सुरेंद्र गुप्ता के मुताबित,"हमें कभी ऐसे मैसेज नहीं मिले। अगर कोई व्यक्ति जानबूझ कर ऐसे मैसेज भेजेगा तो उसके खिलाफ आईटी एक्ट और आईपीसी के तहत कार्रवाई की जाएगी।"

'पुलिस को गलत खबरें मिल रही हैं'

Rajasthan cops get obscene videos on WhatsApp helpline

झालावाड़ पुलिस तो व्हाट्सएप नंबर को लेकर इतनी सतर्क है कि इस फोन को वहां के एसपी राहुल भारत खुद अपने पास ही रखते हैं। उन्होंने बताया कि,"हमने छह महीने पहले ये सर्विस शुरु की थी। शायद लोगों को पता है कि ये फोन मैं खुद अपने पास रखता हूं इसलिए हमें ऐसे मैसेज नहीं मिलते। अगर कोई आएगा तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।"

पुलिस कंट्रोल रूम के सूत्रों के मुताबिक,"कुछ लोगों ने ऐसे वीडियो भेजे और जब हमने उसने पूछताछ की तो उन्होंने कहा कि ऐसा गलती से हो गया था। हमने उनसे कहा है कि अगर ये गलती दोबारा होती है तो आईटी एक्ट के तहत उन पर कार्रवाई की जाएगी।"

उदयपुर और जैसेलमेर पुलिस ने भी जनता के लिए इस सर्विस की शुरुआत की थी। उदयपुर के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि,"कई बार ऐसा हुआ कि जो खबरें पुलिस को दी गईं वह गलत निकलीं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed