{"_id":"fc1993d0a12585e3deddf975e0de0464","slug":"rajasthan-board-class-12th-results-to-be-out-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान बोर्ड के बारहवीं का रिजल्ट घोषित","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
राजस्थान बोर्ड के बारहवीं का रिजल्ट घोषित
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 08 May 2014 05:33 PM IST
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर 12वीं के विज्ञान और कॉमर्स का परीक्षा परिणाम घोषित किया जा चुका है। रिजल्ट शाम 5 बजे घोषित किया गया।
विज्ञापन
बोर्ड की ओर से जारी विज्ञप्ति में सबसे पहले बारहवीं के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए हैं। इसके बाद दसवीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम घोषित किए जाएंगे।
राजस्थान बोर्ड की ओर से आयोजित दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में कुल 16 लाख छात्र शामिल हुए हैं जो अपने रिजल्ट देख सकते हैं।
राजस्थान बोर्ड ने बारहवीं की परीक्षा मार्च महीने में आयोजित की थी। बारहवीं की परीक्षा की शुरुआत 06 मार्च (अंग्रेजी अनिवार्य) से शुरू हुई थी, जो 28 मार्च (संस्कृत साहित्य) को समाप्त हुई।
विज्ञापन
अमर उजाला की पूरी टीम परीक्षा में शामिल छात्रों को रिजल्ट के लिए शुभकामनाएं देता है।
बारहवीं की परीक्षा में शामिल छात्र results.amarujala.com पर परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।
विज्ञापन