{"_id":"8cc6b43055ccca160f405f38dd99e38a","slug":"rajasthan-ajmer-byelection-hindi-news-vk","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई की हार का बदला लेने मैदान में उतरा भाई","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
भाई की हार का बदला लेने मैदान में उतरा भाई
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
Updated Sat, 23 Aug 2014 03:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने अजमेर की नसीराबाद सीट पर विधानसभा चुनाव में हारे प्रत्याशी के भाई को मौका दिया है। उपचुनाव के लिए यहां से रामनारायण गुर्जर को उम्मीदवार घोषित किया है, जो महेन्द्र सिंह के भाई हैं।
विज्ञापन
इस सीट से विधानसभा चुनाव में उतरे भाजपा के सांवरलाल जाट (भाजपा सांसद) ने महेन्द्र सिंह को करीब 29 हजार वोटों से हराया था। साथ ही भरतपुर की वैर सीट से भजनलाल जाटव के नाम की घोषणा की गई है। भाजपा अपने प्रत्याशियों की घोषणा 25 अगस्त को कर सकती है।
विज्ञापन
राजस्थान में चार सीटों पर उप चुनाव होने हैं। इनमें से दो सीटों पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने दो सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की।
नसीराबाद से कांग्रेस प्रत्याशी रामनारायण गुर्जर श्रीनगर पंचायत समिति के प्रधान हैं। वैर से कांग्रेस प्रत्याशी भजन लाल जाटव के लिए यह पहला चुनाव होगा। इधर, भाजपा ने भी भाजपा प्रदेश चुनाव समिति की बैठक की।
विज्ञापन
प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने बताया कि यह कमेटी 25 अगस्त तक अपने उम्मीदवारों के नाम केन्द्र को भेजेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा में किसी भी सांसद के पुत्र को टिकट नहीं दी जाएगी।